आखिर कब बनेगा यात्री प्रतिक्षालय, 43 डिग्री तापमान में खड़े होकर यात्री कर रहें बसों का इंतजार - Web India Live

Breaking News

आखिर कब बनेगा यात्री प्रतिक्षालय, 43 डिग्री तापमान में खड़े होकर यात्री कर रहें बसों का इंतजार

भोपाल। भले ही नगर निगम राजधानी के लगभग सभी मार्गों में लो फ्लोर एवं मिडी बसों का संचालन कर रही है, लेकिन आज भी राजधानी के कोलार क्षेत्र के सर्वधर्म से लेकर बैरागढ़ चिचली तक सड़क के एक ओर बीसीएलएल यात्री प्रतिक्षालय नहीं बना सका।


कोलार से अलग अलग मार्गो पर बसों का संचालन शुरू हुए बर्षो हो गए, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही हैं। बस स्टाप के बोर्ड तो सभी जगह लगाए गए है लेकिन यात्री प्रतीक्षालय का दूर-दूर तक कोई पता नहीं हैं, जिसकी वजह से यत्रियों को धूप मेंं खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता हैं। हालत इतनी खराब हैं कि यात्रियों को ठीक से खड़े होने की जगह तक नही हैं।

 

 

यात्री खडे होकर करते है इंतजार...
बैरागढ़ चिचली से सर्वधर्म तक लगभग 5 किमी का अन्तर है। 5 किमी में सिर्फ कुछ ही जगहों पर यात्री प्रतीक्षालय है। यात्री प्रतिक्षालय के नहीं होने से यात्रियों को बसों का इंतजार खडे होकर करना पड़ रहा है।


यात्रियों का कहना है कि ललिता नगर स्टॉप पर 43 डिग्री तापमान में खड़े होकर बसों का इंतजार रोजाना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो महिलाओं को उठानी पड रहीं है। न बैठने की जगह और न ही धूप से बचने के लिए को इंतजाम। प्रतीक्षालय बनाने के लिए निगम कब मेहरबान होगा इसका कोई पता नहीं।


विट्ठल मार्केट में भी वही स्थिति
भोपाल के विट्ठल मार्केट के पास बने लाल बस स्टापेज का बोर्ड तो लगा है,लेकिन यात्री प्रतिक्षालय दूर दूर तक नजर नहीं आता। यहां भी यात्रियों को धून में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि नगर निगम ने ऐसे कई जगह यात्री प्रतिक्षालय बनवाए है जहां यात्री कभी नजर नहीं आते। बहुत ही कम यात्री इन बस स्टापेज के पास बसों का इंतजार करते है। ऐसे में लाखों रूपए से बने यात्री प्रतिक्षालय का कोई मतलब नहीं हैं।

 

यहां बना दिए दो यात्री प्रतिक्षालय....

एक तरफ कोलार क्षेत्र में यात्री प्रतिक्षालय पर नगर निगम अभी तक ध्यान नहीं दिया है वही दूसरी तरफ नगर निगम आईएसबीटी के पास निगम ने एक साथ दो यात्री प्रतिक्षालय बनाए है।


हजारों रूपये की है रोज की आमदनी...
प्रतिदिन यात्रियों से हजारों रूपये वसूलने वाली बीसीएलएल कम्पनी को पैसे वसूलने का तो ध्यान है पर यात्रियों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं हैं। यात्रियों का कहना है कि एक तो समय पर बस नहीं आती और उपर से धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता हैं। एसआर 8 बस की कमी होनें के चलते बसों को ओवर लोड किया जाता है। जिससे बस में खड़े होनें तक की जगह नहीं रहती।

फैक्ट फाइल
कोलार इन रूटों पर दौड़ती है बसें

एसआर 8 बैरागढ़ चिचली से कोच फैक्टी
एसआर 1 फंदा से कालापानी
एसआर 1 ए फंदा से बैरागढ़ चिचली
एसआर 4 बैरागढ़ चिचली से करोंद



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wcwfy0
via

No comments