चंचल और मूडी होते हैं मई में जन्मे लोग, जानिए इनकी 5 दिलचस्प बातें - Web India Live

Breaking News

चंचल और मूडी होते हैं मई में जन्मे लोग, जानिए इनकी 5 दिलचस्प बातें

भोपाल। हर व्यक्ति का रंग-रूप, स्वभाव और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। हम उनके जन्म लेने वाले महिने से भी जान सकते हैं कि ऐसे लोगों का व्यवहार, स्वभाव और रंगरूप कैसा होता है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि मई में जन्मे लोग बेहद मूडी किस्म के होते हैं, लेकिन प्रकृति और एडवेंचर के शौकीन होते हैं। यह लोग खूबसूरत, हंसमुख और जिद्दी भी होते हैं। यह लोग दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, रिश्तेदार भी इन्हें बेहद चाहते हैं। अपने स्वभाव के कारण यह एक उदाहरण बन जाते हैं। इन्हें गुलाब का फूल बेहद पसंद होता है। मई में जन्मे लड़के या लड़कियां रोमांटिक अधिक होती हैं।

 astrology

लाइफ को करते है इंजॉय

यह लोग अपनी लाइफ को बोरिंग नहीं होने देना चाहते हैं। इसलिए एडवेंचर को अपनी लाइफ में जरूरी मानते हैं। इसलिए यह लोग कभी-कभी प्रकृति के करीब पहुंच जाते हैं। पृकृति में जाकर यह जैसे उसमें घुल-मिल जाते हैं।

होते हैं रोमांटिक

अप्रैल में जन्मे लड़के या लड़कियां काफी खूबसूरत होते हैं। यह लोग प्यार में वफादार माने जाते हैं। इनकी प्रवृत्ति काफी रोमांटिक होती है। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। हंसमुख और मिलनसार अंदाज के कारण इनकी फ्रेंड लिस्ट भी काफी लंबी होती है।

शारीरिक रुप से होते है एक्टिव

अप्रैल में जन्मे लोग कुछ अलग दिखते हैं। ज्योतिष शुक्ल के अनुसार इन लोगों में मानसिक और शारीरिक ऊर्जा काफी होती है। कितना भी काम कर ले यह लोग हमेशा तरोताजा दिखते हैं। आलस्य से यह लोग कभी समझौता नहीं करते हैं।

 astrology

होते है अच्छे कलाकार

आर्ट और कल्चर में इनकी रुचि काफी अधिक होती है। यह खुद भी एक अच्छे कलाकार होते हैं। भले ही दूसरे क्षेत्र में काम करते हैं, लेकिन कलात्मक कार्यों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

बेहद जिज्ञासु होते हैं यह लोग

यह लोग हर किसी बात तो जानने में ज्यादा रुचि रखते हैं। इसलिए कहा जाता है कि यह लोग बेहद जिज्ञासु होते हैं। हर बात की तह तक जाकर खोजबीन करना इनका शौक होता है।

पॉजीटिव है इनका जिद्दीपन

इनका जिद्दीपन निगेटिव ही नहीं पॉजिटिव भी हो सकता है। यह लोग जो ठान लेते हैं उसे किसी भी कीमत पर हासिल करके ही दम लेते हैं। किसी बात पर हां कर दी तो वे इसे कमिटमेंट मानकर लग जाते हैं। कभी अपनी बात से नहीं पलटते।

नहीं पड़ते कमजोर

इनके जुनून के भी क्या कहने। इनके जुनून से किसी का नुकसान हो अथवा लाइफ में कुछ कर दिखाने की इच्छा। इसके अलावा किसी को सबक सिखाने की तमन्ना ही क्यों न हो, यह किसी से कमजोर नहीं पड़ते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WjyfV9
via

No comments