आज के दिन की लकी राशियां ये हैं ! भगवान शिव की कृपा से धन और भाग्य का मिलेगा साथ - Web India Live

Breaking News

आज के दिन की लकी राशियां ये हैं ! भगवान शिव की कृपा से धन और भाग्य का मिलेगा साथ

भोपाल। आज 20मई 2019 को सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है।

 

जन्मकुंडली में चंद्र का खास महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसी से जातक की राशि व राशिनाम सुनिश्चित होता है। इसका रंग सफेद व रत्न मोती होता है। इस दिन के कारक देवों के देव महादेव माने गए हैं।


पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आंख, छाती आदि का कारक होता है।

आज का दिन:
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र, शिव योग और सिद्ध योग भी है। ज्येष्ठा नक्षत्र आज रात 02 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

शिव योग आज दोपहर पहले 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। शिव योग और सिद्ध योग, दोनों ही शुभ योगों की श्रेणी में आते हैं।

 

पंडित शर्मा का कहना है कि इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है।

 

 

 

 

 

 

MUST READ : बुध का वृषभ राशि में गोचर, जानिये किसे होगा लाभ और किसे सहना होगा नुकसान

 

 

राशियों व नक्षत्रों से संबंध...
चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है।

चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जातक की राशि को ज्ञात करने के लिए चंद्र ही आधार माना जाता है।

जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है।

 

चंद्र का प्रभाव -
माना जाता है कि यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो तो जातक मानसिक रूप से सुखी रहता है। साथ ही उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।

वहीं इसके विपरीत पीड़ित या नीच का चंद्रमा जातक को मानसिक पीड़ा देता है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है।

 

चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

 

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।

 

चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

aaj ka rashifal

20 May 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal in hindi...

1. मेष राशिफल / Today aries horoscope :
आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी। लेकिन आज आप विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों के चलते भ्रमित भी रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पायेंगे। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

 


2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
आज आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। साथ ही भाग्य आपका साथ देगा। आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी। सामने आ रही कठिनाइयां अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। रचनात्मक खोज आपको आकर्षित करेगी। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों के सहयोग के चलते अच्छी प्रगति मिलेगी।

 


3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा।

इसके अलावा आज बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतज़ार कर रहें हैं। प्रयत्न करने से सफ़लता मिलेगी, दफ़्तर में तारीफ़ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है।

4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope :
भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है।

इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। इन सब के बावजूद आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे।

 

 

5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सकें। आज आप दृढ़ निश्चय होकर पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे, परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। जीवन साथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्यायों को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी।

 


6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगे और बचत भी हो सकती है। इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। यह एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं।

7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कॅरियर संबंधी निर्णय ले सकते है, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे।

 

8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप में से कुछ लोग भौतिक सुख की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे।

 

9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। आपको पारिवारिक जीवन में आज अशांति का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्रता ही आपकी सफलता की कुंजी है।

10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope :
आपके कुछ दुश्मन आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर के स्थान पर जाना पड़ सकता है किन्तु यह यात्रा आपके लिए फलहीन हो सकती है।

चिकित्सा और व्यर्थ व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश के साथ ही अपने परिवार के सदस्यों के भावनात्मक प्रकोपों का सामना चतुराई से करना चाहिए।

 


11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
कुछ शत्रु आज आप पर हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकते है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य-मामलों को छोड़कर, आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं।

 

12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
यदि विवाह योग्य आयु है तो विवाह हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा और बच्चे बहुत अच्छा फील करेंगे। व्यवसायी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं।

प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। यात्रा आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। स्थिर आय आपको व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। संपत्ति संबधित नवीन सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

Numerology

20 May 2019 आज का अंक ज्योतिष: Aaj ka ank jyotish in hindi...

अंक-1
शुभ रंग- क्रीम : शुभ अंक- 6
जीवनशैली में बदलाव लाएं। जल्दबाजी खराब रिजल्ट देगी।

 


अंक -2
शुभ रंग - डार्क ब्लू : शुभ अंक -28
कामकाज में लापरवाही के परिणाम गम्भीर हो सकते हैं। अशांति व्यर्थ की परेशानी बढ़ाएगी।

 

 

अंक - 3
शुभ रंग – मेजन्टा : शुभ अंक – 24
दिन निवेश के लिए लाभकारी। व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहें हैं तो स्थिति का सही आंकलन कर लें।

 

 

अंक - 4
शुभ रंग - ग्रे : शुभ अंक- 20
आज लोग आपकी राय मान सकते हैं। पति-पत्नी में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

 

 

अंक- 5
शुभ रंग – डार्क ग्रीन : शुभ अंक –12
कोई अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। आपके कामकाज से अफसर खुश रहेंगे, हर निर्णय बहुत संभल कर लें।

अंक- 6
शुभ रंग- हरा : शुभ अंक -19
धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल हैं। आज धैर्य व संतोष से काम करें।

 

अंक - 7
शुभ रंग – क्रीम : शुभ अंक – 26
लंबित पड़े कार्य गति पकड़ेंगे। नया निवेश टालें, व्यापार में हानि होने की संभावना है।

 

अंक – 8
शुभ रंग - सफेद : शुभ अंक - 23
कोई नए कान्ट्रेक्ट के बावजूद पैसों की किल्लत रहेगी। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

 

अंक – 9
शुभ रंग - भूरा : शुभ अंक - 33
शत्रु से विजय प्राप्त होगी। अचानक धन से लाभ होगा। खान पान में सावधानी बरतें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WaUboB
via

No comments