साध्वी पर EC की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर बैन - Web India Live

Breaking News

साध्वी पर EC की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर बैन

भोपाल. चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा द्वारा बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने साध्वी के चुनाव प्रचार पर तीन दिनों तक के लिए बैन लगा दिया है। साध्वी गुरुवार सुबह छह बजे से चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।

 

साध्वी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने बाबारी मस्जिद का ढांचा गिराने गई थी। उस पर मुझे गर्व है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने खुद ही संज्ञान लिया था। उसके बाद आयोग ने साध्वी को नोटिस जारी किया था। साथ ही उनसे जवाब भी मांगा था। साध्वी की तरफ से मिले जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं हुआ। उनके ऊपर आयोग ने सख्त कार्रवाई की है।

 

आयोग ने कहा है कि साध्वी अब तीन दिनों तक चुनाव प्रचार नहीं करेंंगी। आयोग ने पाया है कि साध्वी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी भोपाल से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2J9i4WP
via

No comments