रैली में मोदी ने राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त को बताया MP का, कमलनाथ बोले- यूपी में हुआ था उनका जन्म - Web India Live

Breaking News

रैली में मोदी ने राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त को बताया MP का, कमलनाथ बोले- यूपी में हुआ था उनका जन्म

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मध्यप्रदेश के इटारसी में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने पहले आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को टारगेट किया। फिर विवादित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक और दिग्विजय सिंह के संबंधों का हवाला देकर उन्हें निशाना बनाया। फिर अपने भाषण के दौरान मोदी ने एक चूक कर दी। जिसकी वह से वो सीएम कमलनाथ के निशाने पर आ गए हैं।

 

नरेंद्र मोदी रैली में आए लोगों से पूछ रहे थे कि जाकिर से संबंध रखने वालों को आप माफ करेंगे क्या। उसके बाद उन्होंने कहा कि इसी धरती के संतान राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त ने कहा था कि नर हो,न निराश करो मन को, कुछ काम करो, कुछ काम करो। मोदी ने कहा कि साथियों ये देश काम से नाम करने वालों की कद्र करता है। जो मेहनत करता है, उसकी कद्र करता है। यही हमारी संस्कृति है औऱ यही हमारी संस्कार है। लेकिन कांग्रेस वाले इससे उल्टा ही कर रही है।


वहीं, पीएम मोदी के इस बयान पर सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि नरेंद्र मोदी आज आपने एमपी के होशंगाबाद के इटारसी में अपनी सभा में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का जिक्र करते हुए, उन्हें होशंगाबाद का बता दिया। जबकि उनका जन्म 3 अगस्त 1886 को यूपी के चिरगांव में हुआ था, होशंगाबाद के तो पंडित माखन लाल चतुर्वेदी थए। सोचा आपकी जानकारी दुरूस्त कर दूं।

 

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भी होशंगाबाद के पिपरिया में चुनावी रैली के दौरान कहा है कि वे टेली प्रॉम्पटर देखकर पढ़ते हैं। उऩ्हें जानकारी नहीं होती है कि क्या बोलना है, जो लोग लिखकर देते हैं वहीं पढ़ते।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GWwPe3
via

No comments