MP Board Results 2019: इन तारीखों में आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें अपने नंबर - Web India Live

Breaking News

MP Board Results 2019: इन तारीखों में आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें अपने नंबर



भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (mp board) की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आने वाले दस दिनों में दोनों रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल दसवीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन जारी हुआ था। हालांकि एमपीबोर्ड की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट की तरह ही मध्यप्रदेश की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का वक्त आ गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार दोनों रिजल्ट एक साथ आए, ऐसी उम्मीद कम है, क्योंकि शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में भी लगी है। हालांकि परीक्षा की कापियां जांचने और रिजल्ट बनाने वाले कर्मचारियों को इससे अलग रखा गया था। माना जा रहा है कि 15 मई को 12 मई और 18 मई को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse .nic.in पर देखा जा सकता है।
mpbse की 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 2 अप्रैल तक चली थी, वहीं 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च तक चली थी। इन परीक्षाओं में 18,66,639 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 7,32,319 छात्र 12वीं और 11,32,319 छात्र 10वीं में सम्मिलित हुए थे।

ऐसे देखें अपने मार्क्स
मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाएं।
-इसके बाद mp board result 2019 पर क्लिक करें।
-आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रोल नंबर, इनरोलमेंट नंबर और जन्म तारीख मांगी जाएगी।
-इस भरने के बाद सब्मिट करने के बाद सभी विषयों के नंबर आपके सामने आ जाएंगे।
कापियां जांचने का काम पूरा
सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने कॉपी जांचने वाले शिक्षकों से कहा था कि वे हर हाल में 30 अप्रैल तक कापी जांचने का काम पूरा कर लें। इसके लिए प्रदेश के सभी मूल्यांकन करने वाले सेंटर्स को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। साथ ही यह भी कहा था कि कॉपी जांचने के बाद भोपाल स्थित बोर्ड मुख्यालय में जमा करवा दी जाए। अब काम पूरा हो गया है और रिजल्ट बनाने का काम चल रहा है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LlzuCb
via

No comments