PM मोदी के बाद अब साध्वी पर बनी फिल्म, जानिए क्या-क्या है इसमें खास - Web India Live

Breaking News

PM मोदी के बाद अब साध्वी पर बनी फिल्म, जानिए क्या-क्या है इसमें खास

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) पर बनी फिल्म के बाद अब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनकर तैयार है। इसमें साध्वी पर हुए जुल्मों की कहानी बताई गई है। खास बात यह है कि चुनावी दंगल के बीच आ रही यह फिल्म आज-कल में यूट्यूब (youtube) पर रिलीज होने वाली है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (sadhvi pragya singh thakur) भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भोपाल लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाई गई हैं और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी को भोपाल से टिकट दिलवाने में संघ का काफी जोर रहा है। इसके अलावा इस फिल्म में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ बीती घटनाएं, टार्चर और दुर्व्यवहार को दर्शाया गया है। साथ ही यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा गया कि किस तरह RSS के बड़े नेताओं को लपेटे में लेने की कोशिश हुई और इसका जिक्र फिल्म में किया गया है। साथ ही बम धमाकों में जांच का रुख मोड़ने का प्रयास किया गया। यह फिल्म RSS के इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र की ओर से बनाई गई है। 18 मिनट की इस डाक्यूमेंट्री में साध्वी प्रज्ञा का पक्ष रखा गया है। यह फिल्म बनकर तैयार है।

 

sadhvi pragya

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के रिलीज होने के राजनैतिक घमासान बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। 18 मिनट की इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में कथित हिन्दू आतंकवाद को लेकर तत्कालीन यूपीए सरकार के रवैये को दिखाया गया है। साथ ही साध्वी के साथ हुई प्रताड़ना को भी दिखाया गया है। जिसका जिक्र अक्सर साध्वी चुनाव प्रचार के दौरान कर रही है।

इस फिल्म में बताया गया है कि यूपीए की सरकार ने हिन्दी आतंकवाद को लेकर किस तरह रवैया रखा था। इसी के साथ साध्वी ने आरोप लगाए थे कि जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस हिरासत में उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया था। इन आरोपों को बाद में गलत हा गया था। इस विषय को लेकर भी फिल्म में अपना पक्ष रखा गया है।

 

sadhvi pragya

प्रताड़ित करने वालों ने ही की जांच
इस फिल्म में दिखाया गया है कि साध्वी के साथ हुई मारपीट की जांच करने वाले राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के वही लोग थे, जिन्होंने साध्वी को प्रताड़ित किया था।

फिल्म में यह भी है खास
-इस फिल्म में जांच करने वाले मानव अधिकार आयोग के वही लोग थे जिन्होंने समझौता एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद ब्लास्ट को लेकर जांच को तोड़ा-मरोड़ा गया था। उनके बारे में इस फिल्म में बताया गया है।
-यूपीए सरकार ने भगवा और हिन्दी आतंकवाद को लेकर किस तरह से लोगों के सामने उसकी छवि बनाई उसका भी भंडाफोड़ इस फिल्म में होने का दावा किया जा रहा है।

 

sadhvi pragya

अब आगे क्या
इस फिल्म की रिलीज ऐसे समय पर करने की तैयारी है जब सामने चुनाव है और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में है। दिग्विजय सिंह हिन्दू आतंकवाद को लेकर हमेशा से अपनी आवाज उठाते रहे हैं और साथ ही संघ की निंदा करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Vc2H7g
via

No comments