मतदान से पहले कम किए 244 केंद्र, नजदीकी बूथ पर शिफ्ट किए मतदाता, 30 केंद्रों की इमारत जर्जर - Web India Live

Breaking News

मतदान से पहले कम किए 244 केंद्र, नजदीकी बूथ पर शिफ्ट किए मतदाता, 30 केंद्रों की इमारत जर्जर


भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में मतदान संख्या 2253 थी। लेकिन अब इसमें से 244 मतदान केंद्र कम कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रस्ताव को आयोग ने मंजूर कर लिया है। जो बूथ कम किए गए हैं उसमें सबसे ज्यादा संख्या उन बूथों की है जो एक ही स्थान या स्कूल में थे या जिन पर वोटर संख्या 14 सौ से कम थी।

इन मतदान केंद्रों को कम करने से जिले में 2009 रह गई है। जिन बूथों पर वोटरों को जोड़ा गया है अब उनमें मतदाताओं की लंबी कतार लगेगी। नगर निगम और पंचायत चुनाव में मतदान का प्रतिशत भी अधिक रहता है, जिससे इन मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा रहना भी पड़ सकता है। इधर मतदाता सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया के दौरान 8 हजार 162 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
30 मतदान केंद्रों की बिल्डिंग जर्जर
जिला निर्वाचन कार्यालय ने गोविंदपुरा विस क्षेत्र के 30 मतदान केंद्रों के भवनों को जर्जर माना है। इन बिल्डिंगों की हालत खराब है। ऐसे में यहां हादसा हो सकता है। जिसको देखते हुए इन मतदान केंद्रों की बिल्डिंग बदलने की जरूरत बताई गई है।
21 तक कर सकते हैं दावे आपत्ति
पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण 2019 के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया हैं । सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदाता बेवसाइट पर सूची देखने के बाद 21 नवम्बर को दोपहर तीन बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ou1iCD
via

No comments