आज से इन 5 राशियों का भाग्य देने जा रहा है साथ, आने वाले हैं सुख के दिन - Web India Live

Breaking News

आज से इन 5 राशियों का भाग्य देने जा रहा है साथ, आने वाले हैं सुख के दिन


भोपाल। 20 नवंबर दिन बुधवार को कई राशियों के सितारे बुलंदी पर हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा का गोचर सिंह राशि वालों को कारोबार में लाभ दिलाएगा। अन्य राशियों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ज्यादा लकी रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां....
[MORE_ADVERTISE1]Aaj ka <a href=Rashifal 17 November : सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/16/rashi_parivartan_5392016-m.jpg">[MORE_ADVERTISE2]
मेष राशिफल
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आप के तोर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
[MORE_ADVERTISE3]Aaj ka rashifal 10  November : राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वृषभ राशिफल
जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
 november month rashifal 2019 in hindi
मिथुन राशिफल
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।
कर्क राशिफल
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
Aaj ka rashifal 13 November : आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल
सिंह राशिफल
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35cYLDA
via

No comments