Aaj ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन - Web India Live

Breaking News

Aaj ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला, कपड़ा, कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: अपनी क्षमता को पहचानें और कार्य करें, आप कर सकते हैं फिर भी रुके हुए हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है। यात्रा निरस्त होगी।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आप क्यों दूसरे के मामलों में दखल देते हैं। अपने अधिकारियों से विवाद करना आपके लिए नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लोहा व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दें। विदेश जाने के योग है। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आकस्मिक आये कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीति-रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: मनमर्जी न करें। हालात को समझें फिर फैसला करें। संतान के व्यवहार से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्षपूर्ण है। धन का दुरूपयोग न करें। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। यात्रा हो सकती है।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आपको निचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आपको अपना आदर्श मानते थे वे ही आज आपके किये कार्यों में खामी निकालेंगे।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं, कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आयेगी। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी आयेगी। यात्रा आनंदप्रद रहेगी।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: जिन लोगों से आपने वादा किया था, वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। कान से संबंधित पीड़ा संभव है।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: राजनीति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारजनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33AOMaU
via

No comments