Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों पर गुरु की विशेष कृपा, शुभ रहेगा दिन

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आपके आलसी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। स्वविवेक से काम करें, दुसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें।
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में अवरोध आ सकते है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आपका काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें, पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यवसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नही हो पाएंगे।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अबसर मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारिक परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा योग हैं। परिश्रम अधिक होगा।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आपकी सूझ-बूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीतिज्ञ महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: आप किसी भी चीज को करने से पहले उसके हानी और लाभ के बारे में भी सोचें। बिना सोचे कार्य नहीं करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज जन संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आप के अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च संभव है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XV4ewE
via
Post Comment
No comments