भगवान शिव का ऐसे करें अभिषेक, संतान सुख सहित सभी मनोकामनायें होंगी पूरी - Web India Live

Breaking News

भगवान शिव का ऐसे करें अभिषेक, संतान सुख सहित सभी मनोकामनायें होंगी पूरी


सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है। इस दिन सभी शिव जी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। कल्याण और मनोकामनाओं के देवता भगवान शिव अपने भक्तों के सभी दुखों को जल्द दूर कर देते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिये सच्चे मन और भक्ति की जरुरत होती है। वे अपने नाम भोलेनाथ की तरह ही भोले होते हैं। इसलिये वे एक लोटे पानी से भी प्रसन्न हो जाते हैं।
[MORE_ADVERTISE1]भगवान शिव का ऐसे करें अभिषेक, संतान सुख सहित सभी मनोकामनायें होंगी पूरी[MORE_ADVERTISE2]
शिव अपने भक्तों को मनोकामनायें पूरी करने का आशीर्वाद देते हैं। शिवलिंग पर कई ऐसी चीजें भी हैं जो मनोकामनाओं के हिसाब से यदि चढ़ाई जाये तो आपकी इच्छ जरुर पूरी होगी। आइए जानते हैं क्या चढ़ायें जिससे पूरी हो मनोकामनायें...

[MORE_ADVERTISE3]भगवान शिव का ऐसे करें अभिषेक, संतान सुख सहित सभी मनोकामनायें होंगी पूरी
मनोकामनाओं के अनुसार करें अभिषेक
1. विवाह की अड़चनें ऐसे करें दूर
अगर किसी व्यक्ति के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो केसर मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करें या फिर गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करने से भी जल्द लाभ प्राप्त होता है। विवाह योग बनने लगते हैं।

2. कर्ज से छुटकारा पाने के लिये
जीवन से जुड़े तमाम तरह के कर्ज को दूर करने के लिए पूरे शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस अभिषेक से साधक के सिर से न सिर्फ सभी प्रकार के कर्ज उतर जाते हैं, बल्कि उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

3. बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव का पानी में दूध तथा काले तिल मिलाकर जलाभिषेक करें। शिव कृपा से शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ होगा।

4. संतान सुख पाने के लिये
शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।

5. धन और आयु में वृद्धि के लिये
गाय के घी से अभिषेक करने पर शिव के आशीर्वाद से धन में वृद्धि और आयु बढ़ती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ohvl1x
via

No comments