अगहन अमावस्या: आज के दिन विष्णु मंदिर में जाकर जरूर लें यह उपाय

26 नवंबर ( मंगलवार ) को अगहन माह की अमावस्या है। इस माह को भगवान कृष्ण का स्वरूप माना जाता है। इसलिए इन दिनों में श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। वहीं अमावस्या के दिन कई शुभ काम किए जाते हैं। अगर अमावस्या मंगलवार को पड़ती है तो उसे भौमवती अमावस्या कहा जाता है।
भौमवती अमावस्या के दिन विशेष रूप से पितरों की शांति के लिए पूजा करने का महत्व है। इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। दरअसल, इस बार अगहन अमावस्या मंगलवार को पड़ रही है। ऐसे में यह अमावस्या महत्वपूर्ण हो गई है और इस शुभ संयोग में कुछ उपायों को करके हम अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं।
अमावस्या के दिन पितरों को याद किया जाता है, इसके अतिरिक्त गंगा स्नान करने की परंपरा भी है। इस दिन पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य करने का विशेष महत्व बताया गया है, ऐसा माना जाता है कि अगर अमावस्या के दिन स्नान, दान, पितृ तर्पण किया जाए तो इससे पित्र दोष से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति को शुभ फल मिलता है।
आज के दिन करें ये उपाय
आज के दिन धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप किसी भी तालाब या नदी में मछलियों को गेहूं के आटे की गोलियां खिलाएं। इस उपाय को करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन की कमी दूर होती है।
अगर आप धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के दिन पीले रंग की त्रिकोण आकृति का पताका विष्णु मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगा दीजिए जिससे वह लहराता रहे।
इस उपाय को करने से भाग्य बहुत ही जल्द चमकने लगता है। ध्यान रखें कि अगर आप स्थाई लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो यह पताका वहीं पर लगे रहने दीजिए साथ ही आप इसे स्वयं समय-समय पर बदल सकते हैं।
अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आज की रात में आठ बादाम और आठ काजल की डिब्बी काले कपड़े में बांधकर सिंदूर में रख दीजिए, इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KRPNEg
via
Post Comment
No comments