अस्पताल ले जाने बुलाई एंबुलेंस, जब प्रसव पीड़ा बढी तो एंबुलेंस में ही हुआ प्रसव - Web India Live

Breaking News

अस्पताल ले जाने बुलाई एंबुलेंस, जब प्रसव पीड़ा बढी तो एंबुलेंस में ही हुआ प्रसव

भोपाल/ एक प्रसूता महिला का रविवार को एंबुलेंस में ही स्टाफ को प्रसव कराना पड़ा। महिला को लेने एंबुलेंस पहुंची लेकिन रास्ते में ही उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई और एंबुलेंस स्टाफ ने रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। उसके बाद उसे जेपी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे हबीबगंज लोकेशन की एंबुलेंस को शाहपुरा छावनी इलाके से एक प्रेग्नेंसी केस की कॉल मिली।

करीब 6 मिनट में एंबुलेंस महिला को लेने के लिए उसके घर पहुंच गई। गर्भवती महिला सत्यवती को लेकर जेपी अस्पताल के लिए जैसे ही एम्बुलेंस रवाना हुई तो सत्यवती की प्रसव पीड़ा बढ गई। एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी सोबरन सिंह ठाकुर ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला को एंबुलेंस के पायलट मिथुन कुमार ने जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अब महिला और उसका नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

ई नगरपालिका ऐप से संपत्तिकर, जलकर समेत सभी काम घर बैठे ही

सम्पत्ति कर, नामांतरण, जलकर समेत नगर निगम से जुड़े काम एमपी ई नगरपालिका एप से आप घर बैठे ही कर सकते हैं। भोपाल नगर निगम को ई नगर पालिका ऐप हर घर को पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है। शहर सरकार आपके द्वार अभियान के तहत भोपाल नगर निगम के जोन और वार्ड के अधिकारी कर्मचारी नगरपालिका ऐप पूरा फॉर्मेट घर पर चस्पा कर रहे हैं। इसमें लोगों से नगरपालिका ऐप को डाउनलोड करके उसमें जरूरी जानकारियां जमा करने का कह रहे हैं।

इसमें नाम, पता, फोन, उनकी संपत्ति का नंबर नाम और पता लिया जा रहा है, ताकि वे खुद ही उस ऐप को डाउनलोड कर सकें। इसका फायदा यह है कि इस मोबाइल से अपनी संपत्ति से लेकर जलकर नामांतरण और तमाम तरह के नगर निगम और जिला प्रशासन व अन्य से जुड़े कामों को किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को घर बैठे सुविधा मिल जाएगी नगर निगम के कार्यालय के चक्कर लगाने नही पड़ेंगे।

[MORE_ADVERTISE2]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NxVnx7
via

No comments