महंगी प्याज पर पूर्व सीएम बोले- हिंदुत्व के लिए प्याज-लहसुन मत खाना, ये हमारी संस्कृति का नहीं - Web India Live

Breaking News

महंगी प्याज पर पूर्व सीएम बोले- हिंदुत्व के लिए प्याज-लहसुन मत खाना, ये हमारी संस्कृति का नहीं

भोपाल. प्याज की महंगाई से आम लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ प्याज की कीमतों को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। केन्द्र और राज्य सरकार ने प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए जो कदम उठाए हैं उसका फायदा आम जनता को मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम ने देश और प्रदेश की जनता को सलाह दी है तो केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला भी बोला है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्याज को हिन्दुत्व से जोड़ दिया है।

पीएम मोदी पर कंसा तंज
प्याज की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- प्याज का बहिष्कार करना चाहिए। ये हमारी सेहत और संस्कृति के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा- अब मोदी जी को कहना चाहिये 'भाईयों और बहनों हिंदुत्व को पूरा अपनाना है तो प्याज लहसुन नहीं खाना चाहिये। हमारी सेहत और संस्कृति के लिये अच्छा नहीं है, बहिष्कार करो।'

pyaj_1.jpg

भोपाल में प्याज की कीमतें
मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्याज की कीमत 100 रुपए किलो पहुंचने वाली है। प्याज की कीमतों में एक बार फिर हुई वृद्धि ने लोगों के घरों का बजट बिगाड़ दिया है। आलम ये है कि सेब और अनार की कीमत प्याज से ज्यादा सस्ती है। लोग मंडियों में प्याज का भाव सुनते ही दूर भाग रहे हैं वहीं, प्याज की कम बिक्री से प्याज व्यापारी भी परेशान हैं। राजधानी भोपाल में प्याज 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। जो प्याज बाजार में आ रहा है उसमें से ज्यादातर प्याज खराब आ रहा है। सितंबर महीने में प्याज की कीमत 80 रुपए तक पहुंच गई थी। लेकिन अक्टूबर में प्याज की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। प्याज 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा था लेकिन नवंबर महीने में एक बार फिर से प्याज की कीमतों में करीब 20 से 30 रुपए की वृद्धि हुई।

राहुल बजाज से जुड़ा किस्सा भी किया शेयर
वहीं, दिग्विजय सिंह ने राहुल बजाज की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- गांधी जी ने नमक बनाया एक मठ्ठी, गिरफ्तार हुए जेल जाने के पहले आज़ादी के कोष के लिये उस नमक को नीलाम किया। खरीदा किसने? जमना लाल बजाज ने 1600 रुपयों में साल था 1931 ( आज लगभग रु ३० करोड़ )। गांधी जी जेल चले गए, जमना लाल बजाज नमक घर ले गए। आज़ादी का नमक था गांधी जी का बनाया हुआ। बस उस नमक की तासीर ही है कि खुली सभा में राहुल बजाजजी ने मोदी, अमित शाह सरकार को आईना दिखा दिया और भी बड़े-बडे उद्योगपति थे वे चुप बठै रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RhkUNu
via

No comments