36 साल पुरानी भोपाल गैस त्रासदी की ये तस्वीर आज भी रूला देती है, देखें Photos - Web India Live

Breaking News

36 साल पुरानी भोपाल गैस त्रासदी की ये तस्वीर आज भी रूला देती है, देखें Photos

भोपाल. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की घटना ने एक बार फिर से भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा कर दी। यह दुनिया के औद्योगिक इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना थी। 3 दिसंबर 1984 को आधी रात के बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से निकली जहरीली गैस ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 5 हजार लोगों की जान गई थी, लेकिन इस हादसे में 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

bhopal12.jpg

5 लाख लोग हुए थे प्रभावित

यूनियन कार्बाइड कंपनी से मिथाइल आइसो साइनाइट गैस लीक हुई थी। भोपाल गैस त्रासदी में करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए थे। स्थानीय लोग आज भी बताते हैं कि 1 घंटे के अंदर ही हजारों लोगों की मौत हो गई थी। रात को सोए लोग अगले दिन की सुबह नहीं देख पाए। चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार मची हुई थी।

bhopal1.jpg

आज भी है असर

भोपाल गैस त्रासदी के 36 साल हो गए हैं। हर साल घटना की वर्षी पर लोगों की यादें ताजा हो जाती हैं। आज भी प्रभावित इलाकों में जहरीली गैस का असर है। गैस पीड़ित लोगों की दूसरी और तीसरी पीढ़ी किसी न किसी बीमारी की चपेट में है। ज्यादातर बच्चे आज भी मानसिक रूप से विकलांग पैदा लेते हैं।

bhopal123.jpg

अभी भी संघर्ष कर रहे हैं भोपाल गैस पीड़ित

भोपाल गैस त्रासदी की चपेट में आए लोगों का दर्द आज भी कम नहीं हुआ है। पीड़ितों को आज तक सही मुआवजा नहीं मिला है, इन्हें उचित मुआवजा दिलाने के लिए कई संगठन संघर्ष कर रहे हैं। भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के लिए बने अस्पताल में इनका इलाज भी सही से नहीं होता है।

bhopal2.jpg

कैसे हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री से 40 टन गैस का रिसाव हुआ था। बताया जाता है कि फैक्ट्री के टैंक नंबर 610 में जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाइट में पानी मिल गया था। इसके बाद रासायनिक प्रक्रिया हुई और टैंक पर दबाव बना। प्रेशर की वजह से टैंक खुल गया और गैस लीक हो गई।

bhopal.jpg

सबसे डरावनी थी यह तस्वीर

भोपाल गैस त्रासदी की यह तस्वीर सबसे डरावनी है। यह तस्वीर गैस त्रासदी की भयावहता को बयां करती है, जिसे देख लोगों की रुह आज भी कांप जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WCtx6f
via

No comments