औरंगाबाद रेल हादसे पर प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओ ने जताया दुख, मदद का भरोसा दिया - Web India Live

Breaking News

औरंगाबाद रेल हादसे पर प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओ ने जताया दुख, मदद का भरोसा दिया


भोपाल। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए हादसे पर मध्यप्रदेश के मंत्रियों और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मजदूरों से घर वापसी करने में थोड़ा संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, देर हो सकती है, लेकिन सभी को वापस लाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!



 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dlcyfo
via

No comments