MP Corona Update: एक दिन में 669 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 71 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 669 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 171359 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 89 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34042 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 682 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 30531 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2829 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 134 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24626 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 480 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 22622 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1524 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12773 हो चुकी है। जबकि, 203 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11920 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 650 केसेज एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12344 हो गई है। शहर में अब तक 161 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11846 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 337 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3881 हो गई है। इनमें से 63 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3719 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 99 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3547 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3314 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 136 एक्टिव केस हैं।
5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3465 हो गई है। इनमें से 124 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3094 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 247 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3023 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2968 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 28 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2894 हो गई है। इनमें 48 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2785 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 61 केस एक्टिव हैं।
8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2791 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2716 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 52 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2787 हो गई है। इनमें से 48 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2640 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 99 केस एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2787 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2678 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 85 केस अब भी एक्टिव हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/367upVp
via
No comments