होने लगी हल्की ठंड, 15 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान - Web India Live

Breaking News

होने लगी हल्की ठंड, 15 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान

भोपाल . मौसम बदलने से शहरवासियों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। रात में भी ठंड होने लगी है। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सबसे कम रहा। इससे पहले 26 अक्टूबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिगी दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नवम्बर के पहले सप्ताह में सर्दी बढ़ सकती है।
हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है, इसके असर से ठंड बढ़ गई है। शरद ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक आ जाने से दिन में भी धूप का तीखापन नहीं रहा। शाम को अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री गिरकर 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला बताते हैं कि अगले सप्ताह तापमान में कुछ गिरावट और आएगी। नवम्बर के पूरे महीने में रात का तापमान 15 से 20 डिग्री रहेगा। दिन का तापमान भी 30 डिग्री के नीचे आ जाएगा, जो महीने भर लगभग 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अक्टूबर में तापमान औसत तौर पर सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, फिर भी यह बहुत अधिक नहीं माना जाएगा। लोगों को अब हल्की ठंडमहसूस होने लगी है, यह स्थिति आगे भी बनी रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TOrOcR
via

No comments