कल से फिर अचानक बदलेगा मौसम, अब आने वाले 9 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड - Web India Live

Breaking News

कल से फिर अचानक बदलेगा मौसम, अब आने वाले 9 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में लगातार तेज धूप के बाद ठंड (weather forecast) ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल में बीते दिन रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य पाकिस्तान में चक्रवातीय गतिविधियां होने का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। इसके कारण कल से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना बन रही है।

Weather News : माउंट आबू का तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस

पिघलने लगी है बर्फ

बाते दिनों से अभी तक कोई सिस्टम नहीं होने के कारण ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है। बीच में अरब सागर में गतिविधियों के कारण ठंड जरूर हुई थी, लेकिन उसके बाद ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है। प्रदेश में 22 जगहों पर तापमान 4 डिग्री से 10 डिग्री तक दर्ज किया गया लेकिन अब फिर से ठंड अपना कड़ा रूप दिखाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर में हुई बर्फबारी के बाद वहां बर्फ पिघलने लगी है। वहां से हमारे यहां सर्द हवा आने लगी है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट हुई। 29 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी। शनिवार को दिन का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया. शुक्रवार के मुकाबले इसमें 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ।

rajasthan_weather.jpg

अब बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की माने तो साल 2020 का समापन और नए साल का आगमन शीतलहर बीच हो सकता है। ऐसा संभव है कि हाड़कंपा देने वाली ठंड में नए साल का आगाज हो। रात का पारा तो 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है और लगातार रात को ठिठुरन बनी हुई है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण ठंड से राहत है। दिन का तापमान 25 डिग्री या उसके आसपास ठहर सा गया है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि आने वाले 3 से 4 दिन में कोहरा के साथ दिन का पारा नीचे गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nW4ho6
via

No comments