आज का वीडियो राशिफल : नए साल का पहला दिन, जानें कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार - Web India Live

Breaking News

आज का वीडियो राशिफल : नए साल का पहला दिन, जानें कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार

आज साल 2021 की तारीख 01 जनवरी को शुक्रवार Friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्य गुरु माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी विष्णु पत्नी व धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी हैं।

जानिए साल का पहला दिन आज 01 जनवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपके लिए...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 01 january 2020, Friday...

1. मेष राशि - छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

2. वृषभ राशि - जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।

3. मिथुन राशि - अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

4. कर्क राशि - समय कम है काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

5. सिंह राशि - शान्ति से विचार करके ही कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

6. कन्या राशि - अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

7. तुला राशि - खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें ।

8. वृश्चिक राशि - अपनी सोच को बदलें न की दूसरो को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखे। इष्ट आरधना साहयक होगी।

9. धनु राशि -राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

10. मकर राशि - खाद्यपदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

11. कुम्भ राशि - नई उड़ान भरने का समय है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

12. मीन राशि - आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pDFjtR
via

No comments