Christmas 2020: बस 100 रुपए के बजट में अपनों को क्रिसमस पर दें ये 5 यादगार गिफ्ट - Web India Live

Breaking News

Christmas 2020: बस 100 रुपए के बजट में अपनों को क्रिसमस पर दें ये 5 यादगार गिफ्ट

भोपाल। क्रिसमस (Merry Christmas) का त्योहार नजदीक ही है। ऐसे में बाजारों और शॉपिंग मॉल्स में रौनक देखने को बनती है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लोग घरों में ही इसे सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर क्रिसमस (christmas 2020) को खास और यादगार बनाने के लिए लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देने की तैयारी भी कर रहे हैं।

christmas_gift_ideas_2012.jpg

अगर आप भी अपनों को गिफ्ट देना चाहते हैं तो कई सारे ऑप्शन है। आप सस्ते में दोस्तों के लिए कोई भी अच्छा सा गिफ्ट ले सकते हैं। इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म में क्रिसमस के लिए खास ऑफर दिए जा रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। हम आपको ऐसे ही 5 गिफ्ट बताने रहे हैं जो आप आसानी से अपनों को दे सकते हैं...

क्रिसमस कैंडल

क्रिसमस रोशनी और खुशियों का पर्व है। इस क्रिसमस आप अपनों को क्रिसमस कैंडल देकर उनके जीवन को रोशनी से भरने की मनोकामना कर सकते हैं। आजकल बाजारों में काफी सुंदर कैंडल मौजूद हैं। आप क्रिसमस थीम पर बेस्ड कोई खूबसूरत कैंडल चुन सकते हैं।

create-your-own-gift-box-this-holiday-season.jpg

चॉकलेट्स बॉक्स

क्रिसमस के मौके पर चॉकलेट्स और मिठाई गिफ्ट करने का ट्रेडिशन सदियों से चला आ रहा है। चॉकलेट ज्यादातर लोगों को पसंद होती है और गिफ्ट करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है लेकिन ध्यान रखें कि जो भी चॉकलेट आप गिफ्ट में दे रहे हैं, इसकी पैकिंग बहुत सुंदर और क्रिसमस थीम पर बेस्ड होनी चाहिए।

सेंटा हेयरबैंड

क्रिसमस पर अपनी बेटी को आप हेयर बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी क्यूट सी छोटी डॉल पर सेंटा हेयरबैंड काफी अच्छा लगेगा. वह इसे पहनकर क्रिसमस पार्टी पर अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती भी कर सकती है।

download.jpg

स्ट्रॉबेरीज ऐंड क्रीम पैम्पर पैक

लड़कियों को अगर खुश करना है तो ब्यूटी और मेकअप किट देना सबसे अच्छा आइडिया होता है। इस गिफ्ट पैक में एक फेस मास्क, बाथ टी बैग और कैंडल है। क्रिसमस के मौके पर देने के लिए ये एक परफेक्ट गिफ्ट है। इस सेट में मौजूद सारी चीजें हैंडमेड हैं। इसे आप ऑनलाइन आर्डर करके अपनी बहन या दोस्त को सरप्राइज कर सकते हैं।

वॉटर सिपर बॉटल

आप क्रिसमस के मौके पर खूबसूरत मैसेज वाला ग्रीटिंग कार्ड और वॉटर सिपर बॉटल भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट की सबसे अच्छी बात ये है कि आप किसी को भी दे सकते हैं। चाहे लड़का हो या लड़की, ये हर किसी के पसंद आएगा। ये मार्केट के साथ -साथ आपको ऑनलाइन भी काफी सस्ते में मिल सकता है। ये सिपर अल्यूमिनियम का बना होता है इसलिए गिरने पर आसानी से टूट भी नहीं सकता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aAQ0cu
via

No comments