इन राशियों के लिए साल 2021 रहेगा बेहद शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल - Web India Live

Breaking News

इन राशियों के लिए साल 2021 रहेगा बेहद शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

साल 2021 शुरु हो चुका है। ऐसे में हर किसी को इस साल से बहुत सी आशाएं हैं। दरअसल साल 2020 ज्योतिषीय के साथ-साथ कई दृष्टि से काफी नुकसान पहुंचाने वाला साबित हुआ है। 2020 में एक ओर जहां महामारी से जीवन अस्तव्यस्त हुआ वहीं प्राकृतिक संकट और आर्थिक नुकसान की भी भविष्यवाणी कई बड़े ज्योतिष के जानकारों ने की थी जो सच साबित हुई।

ऐसे में अब नए साल यानि 2021 से न केवल आम आदमी को बल्कि ज्योतिष के जानकारों को भी कई उम्मीदें हैं। इस साल सभी ग्रह किस स्थान पर रहेंगे और उनका पूरे साल विभिन्न राशियों पर क्या असर रहेगा, इसी के हिसाब से तय होगा कि ये साल किसके लिए कैसा रहेगा।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार वर्ष 2021 की शुरुआत कन्या लग्न, कर्क राशि, पुष्य नक्षत्र से हुई है जबकि इसकी समाप्ति का समय कर्क लग्न का होगा। ऐसे में वर्ष की शुरुआत यानि जनवरी-फरवरी का समय वैवाहिक जीवन, करियर, प्रेम, वित्त और शिक्षा के लिए काफी उत्तम रहेगा, लेकिन यह समय ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। और मार्च 2021 पारिवारिक जीवन और बिजनेस के लिए अच्छा समय नहीं लेकर आएगा।

मंगल के साथ राहु का 7वें घर में जाने से हालात कुछ बिगड़ सकते हैं, लेकिन यह हर राशि पर लागू नहीं होगा। इसके बाद अप्रैल और मई 2021 का महीना आर्थिक तरक्की लेकर आएगा। वहीं जून और जुलाई 2021 का समय बेहतरीन साबित होने की संभावना है।

वहीं ग्रहों की चाल सितंबर और अक्टूबर 2021 अत्यधिक भाग्यशाली साबित होने की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही नवंबर कॅरियर के लिहाज से शानदार दिख रहा है। जबकि 2021 का आखिरी महीना यानि दिसंबर कई लोगों की झोली धन और पद्दोन्नति से भरकर जाएगा। तो आइए जानते हैं कि यह साल यानि 2021 किस राशि के लिए भाग्यशाली और किसके लिए मुश्किल बढ़ाने वाला रहेगा...

2021 में 12 राशियों का राशिफल

1. मेष राशि:
इन वालों के लिए यह साल अच्छा साबित होने वाला है। यह आपके कॅरियर के लिए अत्यधिक शुभ फल देने वाला साबित होगा। भले ही आर्थिक तौर पर यह साल थोड़ा चुनौती भरा रहेगा, लेकिन यदि मेहनत की जाए तो परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आपका अप्रैल से सितंबर 2021 के महीने में भाग्योदय हो सकता है। इस समय आपके अटके हुए कार्य बनने के अलावा, व्यापारियों के लिए यह साल शुभ और धन अर्जित करने वाला साबित होगा।

इस साल आपके सामने कई मौके आएंगे जब आपको व्यापार में अत्यधिक फायदा होगा। लेकिन, इस दौरान आपके माता-पिता के जीवन में थोड़ी कठिनाईयां आ सकती हैं। उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह साल मिलाजुला रहेगा। थोड़ी सी सतर्कता आपके लिए जरूरी है।सितंबर से नवंबर के बीच आपका खर्च अत्यधिक बढ़ सकता है इसके लिए तैयार रहें। प्रेम में पड़े जातकों के लिए यह साल खुशख़बरी लेकर आएगा।

2. वृषभ राशि :
इस पूरे साल शनि देव के चलते यह साल आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। कॅरियर में आपको पद्दोन्नति मिलेगी, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापारियों को भी अच्छे फल मिलेंगे। इन सबके वाबजूद आपको आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी हो सकती है जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना जरूरी है। राहत की बात यह है कि पूरे साल आपको कहीं ना कहीं से धन प्राप्ति होती रहेगी।

3. मिथुन राशि :
यह साल आपकी राशि वालों के लिए थोड़ा हलचल भरा रहने वाला है। ग्रहों की लगातार बदलती चाल के बीच आपको कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में भी यह साल कुछ खास नहीं रहने वाला है। संतान की खराब सेहत आपको परेशान कर सकती है।नौकरीपेशा लोगों को पद्दोन्नति के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, हालांकि आपको मेहनत का फल भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी भी बड़े लेन-देने के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

4. कर्क राशि :
यह साल आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। आपकी राशि का भाग्योदय इस साल होने वाला है। कारोबार में लाभ के साथ-साथ नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह साल किस्मत भरा रहने वाला है। जमीन-जायदाद में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। यह साल छात्रों के लिए भी शुभ है, आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी। साल 2021 व्यापारियों के लिए एक बड़ा निवेश का मौका लेकर आया है जिसका फायदा आपको पूरे साल मिलेगा। बड़े निवेश में आप सफल होंगे। आर्थिक जीवन में कुछ महीने परेशानी रह सकती है, लेकिन कुल मिलाकर आप इससे बाहर निकल आएंगे।

5. सिंह राशि :
यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा, लेकिन कुछ बड़ा लाभ भी नहीं होगा। इस दौरान कॅरियर में अपने शत्रुओं से पूरी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि आप उनपर हावी रहेंगे, लेकिन किसी पर भरोसा ना करें। आपके कार्य शत्रु रोकने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आखिर में आपके कार्य बन जाएंगे। प्रेम संबंधी मामलों में सिंगल लोगों को सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंटी हो सकती है।आर्थिक जीवन में खर्चे बढ़ने के योग हैं, इसलिए साल की शुरुआत में ही अपना बजट तय कर लें। छात्रों को इस वर्ष और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा उनके कार्य नहीं बनेंगे।

6. कन्या राशि :
कन्या को इस साल सबसे ज्यादा फायदा होगा। आपका भाग्य चमक जाएगा और सभी रुके हुए कार्य चमत्कारी रूप से पूरे होने लगेंगे। राहु की शुभ दृष्टि आप पर बनी रहेगी जो कि आपको आर्थिक मोर्चे पर मजबूती प्रदान करेगी। इसके चलते आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के मामले में भी यह साल ज्यादा परेशानी नहीं देगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है, जो कि आपके फायदे के लिए होगा।

7. तुला राशि :
आपके लिए भी यह साल शुभ साबित होने वाला है। शुक्र, बुध ,गुरु और सूर्य का गोचर भी आपकी राशि के अलग-अलग भावों में इस वर्ष होने वाला है, जिसके कारण कॅरियर में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। आपकी उन्नति होगी, साथ ही व्यापार कर रहे जातकों को किसी गुप्त स्रोत से धन लाभ होगा। आर्थिक जीवन में धन की प्राप्ति होगी, जबकि छात्रों के लिए जुलाई के बाद के महीना भाग्यशाली साबित होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी जो कि आपके लिए अच्छे परिणाम भी लेकर आएगी।

8. वृश्चिक राशि :
ग्रहों की दशाएं इस वर्ष आपके प्रतिकूल दिख रही हैं। जिसके कारण कॅरियर में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। साथ ही व्यापार कर रहे जातकों को, किसी यात्रा से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक से ख़र्चों बढ़ने से आपको परेशानी हो सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऐसे में अपनी मेहनत जारी रखें। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। इस साल कोई रोग आपके शरीर को कष्ट दे सकता है।

9. धनु राशि :
आपके लिए भी साल 2021 अत्यधिक भाग्यशाली साबित होने वाला है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन यह ज्यादा बड़ी नहीं होंगी। अपनी बुद्धि से आप धन कमाने के नए अवसर ढूंढ लेंगे जिसमें आपका भाग्य भी साथ देगा। सभी मुख्य ग्रहों की अच्छी चाल से आपको अपने कॅरियर में सहकर्मियों की मदद से अच्छे फल प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे जातकों के लिए भी ये वर्ष अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को विदेश में पढ़ाई करने के अवसर मिल सकते हैं।

10. मकर राशि :
पूरे साल शनि आपकी यानि शनि की स्वयं की राशि में ही रहेंगे। ग्रहों की स्थिति के चलते आपको अपने कॅरियर में इस साल अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे फल प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए भी यह साल अच्छे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। वहीं व्यापारियों के लिए भी यह साल विशेष शुभ रहने वाला है। आर्थिक जीवन में शुरुआती कुछ महीनों में परेशानी आएंगी, लेकिन बाद में धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे और आपकी यह परेशानी दूर होने लगेगी।

11. कुंभ राशि :
कुंभ राशि वालों के लिए यह साल मिलाजुला साबित होगा। साल के शुरुआती महीनों में शुक्रदेव की कृपा आपको मिलेगी और आपके मन मुताबिक कार्य होंगे। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति शुक्र की कृपा से होगी। कॅरियर के लिहाज से यह साल बहुत अच्छा साबित नहीं होगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर छोटी मोटी परेशानी पूरे साल परेशान करेगी। इस साल आपके खर्चों में अचानक वृद्धि होने लगेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है।

12. मीन राशि :
यह साल 2021 राहु-केतु की कृपा से आपके कॅरियर के लिए यह साल अच्छा साबित होने वाला है। इस साल आपका कॅरियर रफ्तार पकड़ेगा। वैवाहिक जातकों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा और उसमें प्यार की वृद्धि होगी। वहीं व्यापारियों के लिए यह साल कई अच्छे मौके लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष को भी अपनी पढ़ाई में बेहतर कर दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।राशिफल 2021 के हिसाब से आपको अपनी किसी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pMx2Eg
via

No comments