शिवराज कैबिनेट का विस्तार: सीनियर नेता का छलका दर्द, कहा- महाकौशल-विंध्य अब खुश रहना - Web India Live

Breaking News

शिवराज कैबिनेट का विस्तार: सीनियर नेता का छलका दर्द, कहा- महाकौशल-विंध्य अब खुश रहना

भोपाल. शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा के सीनियर विधायक का दर्द बाहर आया है। पाटन से सीनियर बीजेपी एमएलए अजय विश्‍नोई ने ट्वीट के जरिए अपना असंतोष जाहिर किया है। अजय विश्नोई इससे पहले भी शिवराज कैबिनेट के विस्तार पर अपना दर्द जाहिर कर चुके हैं। बता दें कि रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया था। इसमें केवल तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली। दोनों ही नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं।

क्या कहा अजय विश्नोई ने
'महाकौशल' अब उड़ नहीं सकता फड़फड़ा सकता है! मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है। महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा रीवा संभाग में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा।

कांग्रेस ने भी बोला हमला
वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय विश्नोई के बयान पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ''अजय विश्नोई ने बिल्कुल ठीक कहा है। अब बीजेपी में 2 गुट हैं, शिवराज का गुट और सिंधिया का गुट।

सिंधिया समर्थक मंत्री
बता दें कि शिवराज कैबिनेट के 30 सदस्यों में 11 सिंधिया समर्थक मंत्री हैं। इस तरह शिवराज सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद लगातार बढ़ रहा है। सिंधिया समर्थकों को कारण भाजपा के कई सीनियर नेता मंत्री नहीं बन पाए। अजय विश्नोई पहले शिवराज कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। अजय विश्नोई जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pIHhJy
via

No comments