3 दिन बाद पड़ेगी हाथ गलाने वाली ठंड, इन 9 जिलों में हो सकती है बारिश, रहेगा घना कोहरा - Web India Live

Breaking News

3 दिन बाद पड़ेगी हाथ गलाने वाली ठंड, इन 9 जिलों में हो सकती है बारिश, रहेगा घना कोहरा

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में जनवरी में बारिश का दौर चालू है। आने वाले दिनों में मौसम (weather forecast) शुष्क रहने की संभावना है। रात में हल्की ठंड (cold) पड़ सकती है। भोपाल समेत अन्य जिलों में रविवार से बादल छंटने शुरू हो गए हैं। इस वजह से दिन के तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन रात का तापमान औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

weather_6289040_835x547-m_6370901_835x547-m.jpg

छा रहा है कोहरा

राजधानी भोपाल और इंदौर में हवा में लगातार नमी होने के कारण सबसे ज्यादा कोहरा छा रहा है। बीते पांच दिन से भोपाल में कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण दिन के तापमान और रात के तापमान में महज 5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 17.5 रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

14 के बाद बढ़ेगी ठंड

अब दो दिन तक इसी तरह सुबह कोहरा रहेगा। हालांकि अब बारिश की संभावना खत्म हो गई है। रविवार दोपहर बाद बादल छटने लगेंगे, लेकिन कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। इसके बाद 14 जनवरी से फिर ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने दो दिन पहले अच्छी धूप निकलने की उम्मीद जताई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

weather_news.jpg

इसी कारण प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में इसका प्रभाव रहा। जहां दिन का तापमान कम रहा, वहीं रात को यह सामान्य से 9 डिग्री तक अधिक पहुंच गया। प्रदेश के ग्वालियर और नौगांव ही सबसे ठंडे रहे। यहां रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xwis7w
via

No comments