MP Corona Update: एक दिन में 485 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 49 हज़ार के पार, 24 घंटे में 7 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 485 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 49 हज़ार के पार, 24 घंटे में 7 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 485 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 249082 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3718 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 89 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56628 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 910 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 53468 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2250 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 131 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41015 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 591 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 38443 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1981 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16152 हो गई है। शहर में अब तक 212 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15698 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 242 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15886 हो चुकी है। जबकि, 245 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15186 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 455 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5256 हो गई है। इनमें से 100 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5037 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 119 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5198 हो गई है। इनमें से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4933 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 116 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4820 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4509 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 207 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4547 हो चुकी है। इनमें से 79 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4315 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 153 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4027 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3848 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 144 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3971 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3831 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 82 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3717 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3597 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 59 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3590 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3491 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 69 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q8U34g
via

No comments