MP Corona Update: एक दिन में 541 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 47 हज़ार के पार, 24 घंटे में 10 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 541 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 47 हज़ार के पार, 24 घंटे में 10 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 541 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 247977 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3701 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 140 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56254 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 906 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 53067 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2421 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 149 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40715 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 589 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 38143 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1983 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16115 हो गई है। शहर में अब तक 211 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15654 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 250 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15815 हो चुकी है। जबकि, 244 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15137 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 434 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5232 हो गई है। इनमें से 99 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5007 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 126 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5169 हो गई है। इनमें से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4896 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 124 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4797 हो गई है। जिले में अब तक 103 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4473 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 221 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4532 हो चुकी है। इनमें से 79 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4288 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 165 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4001 हो गई है। इनमें 34 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3782 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 185 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3953 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3814 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 81 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3692 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3570 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 61 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3581 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3474 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 61 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oxHFKD
via

No comments