MP Corona Update: एक दिन में 774 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 46 हज़ार के पार, 24 घंटे में 12 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 774 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 46 हज़ार के पार, 24 घंटे में 12 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 774 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 246822 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3682 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 190 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56106 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक892 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 52643 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2563 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 213 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40398 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 587 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 37763 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2048 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16081 हो गई है। शहर में अब तक 209 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15587 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 285 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15741 हो चुकी है। जबकि, 243 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15088 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 410 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5201 हो गई है। इनमें से 98 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4963 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 140 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5136 हो गई है। इनमें से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4854 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 133 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4763 हो गई है। जिले में अब तक 103 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4444 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 216 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4526 हो चुकी है। इनमें से 79 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4230 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 217 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3978 हो गई है। इनमें 34 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3760 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 184 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3933 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3801 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 74 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3670 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3550 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 59 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3573 हो गई है। इनमें से 29 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3467 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 77 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xlk3gu
via

No comments