फिर बढ़ेगी ठंडक: फरवरी में अभी बाकि हैं ठंड के दो दौर, इन चार दिनों में पड़ेगी जोरदार ठंड - Web India Live

Breaking News

फिर बढ़ेगी ठंडक: फरवरी में अभी बाकि हैं ठंड के दो दौर, इन चार दिनों में पड़ेगी जोरदार ठंड

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से कठाके ती ठंड पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी महीने में ठंड के अभी दो दौर आने वाले हैं। बीते तीन-चार दिनों से भले ही ठंड का असर कम हुआ हो लेकिन आने वाले एक दो दिनों में एक बार फिर से जोरदार ठंड पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, फरवरी महीने के दूसरे और तीसरे हफ्ते में ठंड पड़ सकती है।

गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। तापमान में गिरावट के साथ ही एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 25. 1 डिग्री दर्ज किया गया था जो गुरुवार के तापमान से 6 डिग्री की कमी आई। यह तापमान सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम था। शुक्रवार को मौसम में ठंडक थी।

हवाओं ने बढ़ाई ठंड
शुक्रवार को राजधानी भोपाल में हवा चल रही थी जिस कारण दोपहर के बाद मौसम में ठंडक रही। दोपहर के बाद 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के कारण मौसम में ठंडक आ गई थी वहीं, रात का तापमान भी 13 डिग्री तक पहुंच गया था।

इस कारण गिरा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान के पास बना प्रेरित चक्रवात का असर कम होने के कारण ठंड बढ़ी। वहीं, उत्तरी पूर्वी मध्यप्रदेश में 0.9 किमी की ऊंचाई तक का घेरा बन गया। उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण शुक्रवार को हल्के बादल बने रहे। शनिवार को आकाश साफ हो जाएगा। हवा की दिशा उत्तरी बनी हुई है। आने वाले दो-तीन दिन तक अभी तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। फिर पारा चढ़ सकता है।

06 फरवरी, 2021 से 10 फरवरी, 2021 तक मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tsgxQp
via

No comments