MP Corona Update: एक दिन में 166 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 55 हज़ार के पार, 24 घंटे 2 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 166 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 55 हज़ार के पार, 24 घंटे 2 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 166 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 255855 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 30 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57619 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 924 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 56345 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 350 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 38 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42767 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 613 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 41408 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 746 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16438 हो गई है। शहर में अब तक 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16140 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 71 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16310 हो चुकी है। जबकि, 251 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15853 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 206 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5416 हो गई है। इनमें से 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5208 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 58 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5414 हो गई है। इनमें से 107 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5283 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4960 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4811 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 45 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4718 हो चुकी है। इनमें से 81 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4564 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 73 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4118 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4038 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 22 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4110 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4064 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 11 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3855 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3768 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3646 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3596 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MzYJlC
via

No comments