फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए 30 मार्च को आपके शहर में क्या है भाव - Web India Live

Breaking News

फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए 30 मार्च को आपके शहर में क्या है भाव

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज चार दिन बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। इस कटौती के बाद दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल का भाव 90.56 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 80.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 24 और 25 मार्च को पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ था। इन दो दिनों की कटौती से दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ था।

 

जानिए क्या है भोपाल का रेट

वहीं मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में भी होली के बाद कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel)से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। आज राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.50 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार दिन बाद बदलाव हुए हैं और मार्च महीने में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए गए हैं।

 

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

petrol_6699008_835x547-m.jpg

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 30 march 2021

शहर

पेट्रोल डीजल
इंदौर

98.67 89.23
भोपाल

98.50 89.13
ग्वालियर

98.55 89.10
जबलपुर

98.63 89.19
उज्जैन 99.95 89.49

यहां देखें अपने शहर के भाव

जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city

शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु

93.59 85.75
पटना

92.89 86.12
चंडीगढ़

87.14 80.57
लखनऊ 88.85 81.27
मुंबई

96.98 87.96
दिल्ली

90.56 80.87
कोलकाता

90.77 83.75
नोएडा 88.91 81.33
photo_2020-09-14_08-29-00.jpg

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
petrol diesel price in bhopal

तारीख रेट (पेट्रोल)

29 मार्च 2021

98.79
28 मार्च 2021 98.79
27 मार्च 2021


98.79
26 मार्च 2021 98.79
25 मार्च 2021 98.79

यहां देखें अपने शहर के भाव

petrol_5092959-m.jpg

फरवरी में महंगा हुआ था पेट्रोल

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने 10 फरवरी से 26 फरवरी के बीच घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीज़ल के भाव में करीब 4 से 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया लेकिन, 26 फरवरी के बाद क्रूड का भाव 8 डॉलर से भी ज्यादा चढ़ चुका है, लेकिन इस दौरान केवल 27 फरवरी को ही मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब पिछले कुछ दिनों से क्रूड की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। क्रूड का मौजूदा भाव 65 डज्ञॅलर प्रति बैरल है जबकि हाल ही में क्रूड ने 70 डॉलर प्रति बैरल का भाव पार किया था।

petrol.jpg

सुबह 6 बजे लागू होती हैं नई दरें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39tWubU
via

No comments