भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, कॉलेज को दान कर गए अपनी देह - Web India Live

Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, कॉलेज को दान कर गए अपनी देह

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ( bjp leader ) एवं पूर्व विधायक का निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अनेक नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

 

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ सीट से से दो बार विधायक ( former mla ) रहे सिद्धूमल खिलवानी ( siddhumal khilwani ) का गुरुवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। खिलवानी इससे पहले जनसंघ और दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वे क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते थे। अंतिम समय में वे अपने बेटे के पास भोपाल में रह रहे थे।

 

देह दान कर गए खिलवानी

मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ से दो बार विधायक रहे लोकतंत्र सेनानी सिद्धूमल खिलवानी ने 95 साल की उम्र में भोपाल में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार थे और इंद्रपुरी क्षेत्र में अपने बेटों के साथ रहते थे। उनके परिजनों के मुताबिक वे अंतिम समय तक अपनी देह को दान करने की इच्छा जताते रहे। परिजनों ने भी उनकी अंतिम इच्छा पूरी की और भोपाल के एलएन मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों के लिए उनकी देह दान कर दी। 1977 में जनता प्रीट के प्रत्याशी बनाए गए थे और विधायक चुने गए। दूसरी बार वे 1980 में भाजपा की तरफ से चुनाव मैदान में उतरे और 1984 तक विधायक रहे। वे मीसा बंदी रहे और वे लोकतंत्र सेनानी थे। वे हर समय एक ही बात कहते थे कि उनके शव को न तो जलाया जाए और न ही किसी तरह के कार्यक्रम किया जाए। समाज की भलाई के लिए उनके शव को अस्पताल को दान दिया जाए। उनके परिजनों के मुताबिक अंतिम सांस तक वे यही दोहराते रहे।

 

मुख्यमंत्री ने की ईश्वर से प्रार्थना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( cm shivraj singh chauhan ) ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. सिद्धूमल के निधन का समाचार मिला। उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से करते हैं।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tTX3DC
via

No comments