MP Corona Update: 24 घंटे में 1712 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 80 हजार के पार, 24 घंटे में 7 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: 24 घंटे में 1712 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 80 हजार के पार, 24 घंटे में 7 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1712 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280289 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3919 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 477 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65373 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 947 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 62186 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2240 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 385 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48206 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 626 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 44814 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2766 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17941 हो गई है। शहर में अब तक 253 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16930 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 758 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17079 हो चुकी है। जबकि, 234 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16527 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 318 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5938 हो गई है। इनमें से 113 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5597 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 225 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5917 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5539 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 225 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5607 हो गई है। जिले में अब तक 108 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5144 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 355 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5295 हो चुकी है। इनमें से 85 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4871 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 339 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4326 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4216 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 75 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4289 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4166 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 64 केस एक्टिव हैं।

9- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4268 हो गई है। इनमें से 80 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3832 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 356 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4002 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3912 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 29 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tMXEH9
via

No comments