petrol diesel price: पेट्रोल-डीजल के भाव से लोगों को मिली राहत, जानिए अपने शहर के भाव - Web India Live

Breaking News

petrol diesel price: पेट्रोल-डीजल के भाव से लोगों को मिली राहत, जानिए अपने शहर के भाव

भोपाल। वैसे आम आदमी के लिए मार्च का महीना थोड़ी राहत भरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आई है। वहीं मध्यप्रदेश में भी बीते दो दिनों से कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दो दिनों में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ है।

 

जानिए क्या है भोपाल का रेट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में कमी का असर मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में भी देखने को मिल रहा है। भोपाल शहर में पेट्रोल 98.81 रुपये लीटर और डीजल 89.37 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। हालांकि आज घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

 

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

petrol_diesel_6153031_835x547-m.jpg

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 26 march 2021

शहर पेट्रोल डीजल
इंदौर 98.89 89.47
भोपाल 98.81 89.37
ग्वालियर 98.78 89.34
जबलपुर 98.86 89.44
उज्जैन 99.18 89.73


यहां देखें अपने शहर के भाव

जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city

शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 93.82 85.99
पटना 93.11 86.35
चंडीगढ़ 87.36 80.80
लखनऊ

89.01 81.50
मुंबई

97.19 88.20
रांची

88.24 85.74
दिल्ली

90.78 81.10
कोलकाता

90.98 83.98

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
petrol diesel price in bhopal

तारीख रेट (पेट्रोल)
25 मार्च 2021

98.79
24 मार्च 2021 99.00
23 मार्च 2021

99.19
22 मार्च 2021

99.19
21 मार्च 2021

99.19

यहां देखें अपने शहर के भाव

ptl_5058303_835x547-m.png

फरवरी से अब तक कई बार बढ़े दाम

मार्च में अब तक दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुईं हैं लेकिन इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में 16 बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 26 दिन बढ़ाईं गई हैं। बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमतों को लेकर भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों धरना प्रदर्शन भी किए गए थे। हालांकि अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।

petrol.jpg

यहां अब भी 100 रुपए के पार है पेट्रोल

इधर, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार बने हुए हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल के भाव 101.18 पैसे रहे जबकि डीजल के भाव 91.57 हो गए। अनूपपुर में प्रीमियम पेट्रोल (XP Petrol) के दाम 104.10 पैसे पर हैं जबकि भोपाल में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 101. 72 पैसे पर है।


रोज बदलती हैं कीमतें

बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

 

petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत नहीं

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cm2PYy
via

No comments