दूरदर्शन और रेडियो पर शुरु हुईं 1 से 8वीं तक की क्लास, जानिए क्या रहेगी टाइमिंग
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद हैं और ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का खासा नुकसान हो रहा है। नया शिक्षण सत्र भी शुरु हो चुका है लेकिन फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रदेश में 15 अप्रैल तक पहली से आठवीं तक की कक्षाएं बंद रखने का फैसला लिया है। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए सरकार अब दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित कर रही है जिससे कि घर पर ही बच्चों की पढ़ाई हो सके। 1 अप्रैल यानि आज से ही शैक्षणिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।
ये भी पढ़ें- पूरे परिवार की हत्या कर खुद फांसी पर झूला कारोबारी, कुछ दिन पहले खरीदा था लाखों का मकान
दूरदर्शन-रेडियो पर बच्चों की पाठशाला
स्कूल शिक्षा विभाग ने 'हमारा घर हमारा विद्यालय' अभियान के तहत पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 1 अप्रैल से दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम का प्रसारण करना शुरू किया है। ये पाठशालाएं रेडियो पर सुबह 10 से 11 और शाम 5 से 5:30 बजे तक और दूरदर्शन पर दोपहर 12 से 1.30 बजे तक संचालित की जा रही हैं। इसके मुताबिक दूरदर्शन पर कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान की कक्षाओं का प्रसारण किया जाएगा और रेडियो पर कक्षा पहली से 8वीं के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों का प्रसारण किया जाएगा। इतना ही नहीं शाम के वक्त होने वाले प्रसारण में खेल, योग, कला, म्यूजिक आदि को भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें- सगी बहनें बनकर कपड़ा कारोबारी भाइयों से की शादी, 3 महीने बाद 15 लाख का माल लेकर फरार
कोरोना के कारण लंबे समय से बंद हैं स्कूल
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण बीते साल के मार्च महीने से ही प्रदेश के स्कूल बंद थे। बीते महीनों में कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद सरकार ने 9वीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया था लेकिन पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अभी भी स्कूलों में संचालित नहीं की जा रही हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई का खासा नुकसान हो रहा है। हालांकि सरकार ने नए शिक्षण सत्र यानि एक अप्रैल से पहली से आठवीं तक की कक्षाएं भी खोलने का फैसला लिया था लेकिन कोरोना के मामलों फिर से आई तेजी के कारण फैसला वापस लेते हुए फिर से 15 अप्रैल तक के लिए पहली से आठवीं तक के स्कूल न खोलने का फैसला लिया गया है।
देखें वीडियो- मेले में जुआ खेल रहे लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3frUbtE
via
No comments