हिलाल कमेटी की बैठक खत्म : शहर काजी का ऐलान, चांद नहीं दिखा इसलिये 13 अप्रैल से होगा रमज़ान का आगाज़
भोपाल/ माह-ए-मुबारक रमजान के चांद का लंबा इंतजार करने के बाद रुय्यते हिलाल कमेटी की बैठक आखिरकार संपन्न हो गई। बैठक के बाद भोपाल शहर काजी सय्यद मुश्ताक अली नदवी ने ऐलान किया है कि, लिहाजा सोमवार को रमजान कां चांद नहीं दिखा है, इस वजह से इस मुबारक माह की शुरुआत मंगलवार की शाम सो होगी।
पढ़ें ये खास खबर- corona curfew: राजधानी में आज से 'कोरोना कर्फ्यू', सिर्फ जरूरत का मिलेगा सामान
मीटिंग के बाद शहर काजी ने किया ऐलान
शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली ने बताया कि, लिहाजा शहर ही नहीं बल्कि पूरे मुल्क में कही भी चांग की तस्दीक नहीं हुई है। इसलिये आज रात तक भी चांद का दिखाई देना संभव नहीं है। इसलिये कमेटी द्वारा मीटिंग में तय किया गया है कि, रमजान का महीना मंगलवार की शाम से ही शुरु होगा और रमजान की पहली तराबीह मंगवार रात से अदा की जाएगी।
पहला रोज़ा 14 अप्रैल बुध के दिन
काजी ए शहर भोपाल मोलवी मुश्ताक ने बताया कि, आज रमज़ान का चांद नही देखा गया लिहाज़ा कल 13 अप्रैल से शाम से रमज़ान का मुबारक महीने का आगाज़ होगा। रोजदारों को पहला रोजा 14 अप्रैल यानी बुध के दिन से रखना होगा।
पढ़ें ये खास खबर- डॉक्टर से बदसुलूकी पड़ी भारी : पूर्व मंत्री समेत कांग्रेस नेता पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज
शहर काजी की अपील
शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने बताया कि, कोरोना से बचाव के लिए साी तरीके अपनाए जाएंगे। लोगों से अपील है कि प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए रोजा, नमाज़ और दीगर इबादत का एहतमाम करें। कोरोना से बचाव के लिए जो भी तरीके बताए जा रहे हैं, उनका जिम्मारी से खुद भी पालन करें और लोगों से भी पालन करने की अपील करें।
शहर में ये कैसा लॉकडाउन - Video
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d8Krmm
via
No comments