corona curfew: राजधानी में आज से 'कोरोना कर्फ्यू', सिर्फ जरूरत का मिलेगा सामान
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भोपाल प्रदेश में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। ऐसी स्थिति में भोपाल में सोमवार रात से 19 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लागू (corona curfew in bhopal) कर दिया गया है। इस दौरान जरूरी सामानों की आपूर्ति जारी रहेगी। सब्जी और दूध की दुकानें खुली रहेंगी। ठेले से भी सब्जी-फलों की बिक्री की जा सकेगी। बैंक और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे। कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) की खास बात यह है कि इसमें बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर ज्यादा सख्ती की जाएगी।
यह भी पढेंः कोरोना से निपटने के लिए मंत्रियों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/324WBpZ
via
No comments