2 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव, फटाफट करें चेक - Web India Live

Breaking News

2 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव, फटाफट करें चेक

भोपाल। मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल (petrol diesel price today) की कीमतों में तीन बार कटौती हुई। वहीं अब तेल कंपनियों ने 2 April 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। मंगलवार 30 March 2021 को पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे और डीजल की कीमतों में 23 पैसे की कमी का ऐलान किया गया था। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

बीते कई दिनों से मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। हालांकि आज 2 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 64 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था। हालांकि पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

photo_2020-09-14_08-29-00.jpg

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 2 april 2021

शहर

पेट्रोल डीजल
इंदौर

98.67 89.23
भोपाल 98.58 89.13
उज्जैन

98.95 89.49
जबलपुर

98.63 89.19
ग्वालियर 98.55 89.10

यहां देखें अपने शहर के भाव

जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city

शहर

पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 93.59 85.75
दिल्ली

90.56 80.87
चंडीगढ़

87.14 80.57
लखनऊ

88.85 81.27
मुंबई 96.98 87.96

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
petrol diesel price in bhopal

दिन रेट
1 अप्रैल 2021

98.58
31 मार्च 2021 98.56
30 मार्च 2021

98.56
29 मार्च 2021

98.79
28 मार्च 2021 98.79

यहां देखें अपने शहर के भाव

petrol_diesel_6153031_835x547-m.jpg

20.97 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

अगर आज की कीमतों की तुलना ठीक साल भर पहले की कीमतों से करें तो 2 अप्रैल 2020 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 69.59 रुपये प्रति लीटर था, यानी साल भर में पेट्रोल 20.97 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। डीजल भी 2 अप्रैल 2020 को 62.29 रुपये प्रति लीटर था, यानी डीजल भी साल भर में 18.58 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

 

petrol_6699008_835x547-m.jpg

रोज लागू होती हैं नई दरें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u9kvg6
via

No comments