Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 22 April 2021: सिंह और धनु राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा बृहस्पतिवार , जानिये कैसा रहेगा आपका गुरुवार ?
आज साल 2021 में अप्रैल की 22 तारीख को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं।
शरीर में यह ह्रदय तो वहीं कुंडली में विद्या के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव भगवान विष्णु जी हैं। वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
Read more - आपके नाम का पहला अक्षर - बताता है आपका भविष्य और स्वभाव
आज का 22 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें ।
आज का 22 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मौज मस्ती पर धन खर्च होगा।उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव। पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।
आज का 22 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।
आज का 22 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
Read more - 2021 का वार्षिक राशिफल: जानें इस नए नए वर्ष में क्या कहती है आपकी राशि
आज का 22 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यापारिक उन्नति के अवसर आएंगे। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। दिक्कतों के बीच भी मौकों को हाथ से जाने न दें ।
आज का 22 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यो में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
आज का 22 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
ऑफिस पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा।हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।
आज का 22 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
आज का 22 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यों में गति आयगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
Read more - Astrology : बदलने जा रहा है देश का चुनावी गणित
आज का 22 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी हैं, ऐसे में उनका भी ख्याल रखें। स्वस्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
आज का 22 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पायेगा।
आज का 22 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। वाणी में संयम आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। सच्चाई सामने रखने से डरें नहीं।
Read more - ये ग्रह बनते हैं आपकी तरक्की में बाधक, देते हैं पैसे से जुड़ी समस्या
Read more - 2021 में हनुमान भक्तों को होगा खास फायदा, जानिये नए साल का हनुमान जी से संबंध
Read more - अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल दिसंबर तक क्या होने जा रहा है देश में...
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eeKLiU
via
No comments