कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को लिखी पाती
भोपाल : कोरोना के संकट काल में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के नाम पाती लिख सेवा में जुट जाने की अपील की है। कमलनाथ ने कहा कि सभी कांग्रेसजन सजगता और सावधानी और कोविड गाईडलाइन के पालन के साथ उन मरीजों की सेवा में जुट जायें जिनको हमारी जरूरत है। सेवा और समर्पण का रास्ता हमें गांधी जी ने सिखाया था अब कांग्रेस जनों को उसी भूमिका का निर्वाह करना है। आप सभी से मेरा आव्हान है कि कोई कुछ भी कहे,आपकी विचारधारा पर आरोप लगाये,आपकी सेवाभावना पर सवाल उठाये, लेकिन उन बातों पर ध्यान नहीं देना है। व्यक्तिगत सावधानी बरतते हुए उस कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना है जो जनता जनार्दन की सेवा और सहायता का मार्ग है।
जो जहां है और जिसकी जितनी क्षमता है वह अपने तन-मन और धन से संकट की इस घड़ी में लोगों की सहायता करे। जिनके हाथों में सत्ता है वे इस संकटकाल में पूरी तरह विफल हैं। उंगली कटाकर शहीद होने का दम भरने वाले लोग इस बात को कभी नहीं समझेंगे कि कांग्रेस क्या है। वे कांग्रेस पर हमेशा कीचड़ उछालते रहते हैं। हमें इन सभी बातों से विचलित नहीं होना है। वैसे तो व्यक्तिगत स्तर पर हर कांग्रेसी लोगों की मदद कर ही रहा है,हमें आगे भी करते रहना है। यही समय का तकाजा है। अपने संपर्कों का उपयोग कर आप लोगों को आक्सीजन,इंजेक्शन व दवाई उपलब्ध कराएं और अन्य जरूरत की वस्तुयें मुहैया करायें। मानवता आपकी ओर आशा से देख रही है । आइए हम मिल-जुल कर सेवा केइपथ पर आगे बढ़ें और आरोपों से अविचलित रहकर अपना कर्तव्य निभाकर मानव सेवा की प्रतिबद्धता को दुहरायें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gn7iga
via
No comments