कलियासोत नदी में डूबने से दो बच्‍चों की मौत - Web India Live

Breaking News

कलियासोत नदी में डूबने से दो बच्‍चों की मौत

भोपाल. राजधानी भोपाल में एक बार फिर कलियासोत नदी में डूबने से दो बच्‍चों की मौत हो गई। शहर के कोलार थाना इलाके में कान्‍हाकुंज के दो किशारों शुक्रवार से गायब थे। दोनों किशोर जिगरी दोस्‍त थे और रंगपंचमी पर साथ साथ होली खेले थे। उसके बाद अपनी अपनी साइकिल से घूमने निकले फिर रात तक नहीं लौटे थे।

होली खेलने के बाद से गायब

पुलिस ने बताया कि वरुण बरेले और अंश उर्फ शिवम तिवारी दो किशोरों की गायब होने की सूचना मिली थी। दोनों किसोरों को मोहल्‍ले में आखिरी बार दोपहर 3 बजे देखा गया। तब तक अंश और वरुण होली खेल रहे थे। इसके बाद वे अपनी-अपनी साइकिल लेकर निकल गए। दोनों के परिवार कान्‍हाकुंज फेज-2 में रहते हैं। दोनों लड़के गहरे दोस्‍त थे। वरुण बरेले के पिता सिक्‍युरिटी गार्ड है और अंश के पिता चूनाभटटी में पेट्रोल पंप पर काम करते है। शाम को जब दोनों बच्चों के पिता अपने घर पहुंचे तो बच्चों की तलाश शुरु हुई और जब रात तक पता नहीं चला तो थाने में सूचना दी गई।

नदी से गोताखोरों ने ढूंढा

दोनों किसोर के परिजनों ने तलाश शुरु की तो पता चला कि कलियासोत गेट 13 के पास नदी के किनारे कुछ कपड़े पड़े हुए हैं। परिजन शनिवार सुबह छह बजे जब घटना स्थल पर पहुंचे तो बच्‍चों के कपडे दिेखकर पहचान गये। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाश की और फिर गोताखोरों को बुलाकर नदी में सर्चिंग की गई। कुछ घंटों की तलाश के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍ट मार्टम के लिए भेज दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Cy9AL
via

No comments