कमलनाथ का सरकार पर तंज जिलों में वैक्सीन ही नहीं, रोज़ समीक्षा ? - Web India Live

Breaking News

कमलनाथ का सरकार पर तंज जिलों में वैक्सीन ही नहीं, रोज़ समीक्षा ?

भोपाल. मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोरोना वेक्सीन के डोज खत्म होने की खबरों के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि एक तरफ़ हर व्यक्ति से वैक्सीन लगवाने की अपील और दूसरी तरफ़ मध्यप्रदेश के कई जिलो में वैक्सीन ही नहीं , लोग वापस लौट रहे ?

पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे कहा कि प्रदेश में अस्पतालों में कही ऑक्सिजन की आपूर्ति नहीं होने से मौत, कही ऑक्सिजन नहीं होने से मौत, कही कोरोना इलाज के लिये आवश्यक इंजेक्शनो की कमी , कही टेस्टिंग किट की कमी, कई जिलो में इलाज के लिये बेड ही नहीं, निजी अस्पतालों की लूट- खसोट जारी, इलाज की दर तय नहीं ? पता नहीं सरकार व उसके मुखिया कोरोना नियंत्रण की रोज़ क्या समीक्षा कर रहे है ?

दरअसल प्रदेश के शहडोलऔर अनूपपुर जिले के सभी सेंटरों पर कोरोना टीकाकरण का काम रुका गया था। दोनों जिलों में शनिवार दोपहर से ही लोगों के लोटाना शुरु कर दिया था वजह थी जिले में कोरोना वैक्सीन के डोज खत्म होना। आज जब पत्रिका ने इस खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया तो टीकाकरण को लेकर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद इस मामले पर राजनीति शुरु हो गई है।

शहडोल में दोपहर बाद वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने लौटा दिया। शहर में कोरोना टीका लगाने के लिए दस केन्द्र बनाए गए हैं और पांच केन्द्र बढ़ाए जाने की तैयारी थी। लोग जब यहां वैक्सीन लगवाने पहुंच तो लोगों से कहा गया कि वैक्सीन खत्म हो गई। इसलिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। वहीं रेलवे हॉस्पिटल में भी दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इसके कारण काफी संख्या में लोग वापस लौट गए। एक तरफ जहां से वैक्सीन ज्यादा संख्या में लगाने की तैयारी की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन खत्म होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोग परेशान होकर वापस लौट गए।

वही दूसरी ओर अनूपपुर जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार 3 अप्रैल को जिले के 23 स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण का कार्यक्रम बंद रहा। यहां आने वाले बेनेफेशरी बिना टीका के ही वापस लौट गए। स्वास्थ्य विभाग की डिमांड पर भोपाल से 880 डोज या 88 वॉयल को-वैक्सीन की खेप अनूपपुर भेजा जा रहा है, जिसके रविवार की रात पहुंचने की सम्भावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fCdC2Y
via

No comments