कोरोना की रफ्तार बहुत तेज, CM बोले- जहां जरूरत पड़ी, वहां लॉकडाउन लगाया जाएगा - Web India Live

Breaking News

कोरोना की रफ्तार बहुत तेज, CM बोले- जहां जरूरत पड़ी, वहां लॉकडाउन लगाया जाएगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर (coronavirus) की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए सरकार अब कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती करने की तैयारी कर रही है। राजधानी में लगातार 500 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए नाइट कर्फ्यू और संडे लॉकडाउन लगाया जा रहा है लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।

 

corona_6778227_835x547-m.jpg

बढ़ाए गए कंटेनमेंट जोन

वहीं अब सरकार अलर्ट मोड पर आ चुकी है। आने वाले दिनों में कई और जिलों में संडे लॉडाउन लगाया जा सकता है। बीते दिन शहर में अरेरा कॉलोनी, कोलार रोड, श्यामला हिल्स, टीटी नगर, हबीबगंज, ऐशबाग, अशोका गार्डन एरिया की कॉलोनियों में स्थित 31 घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। अभी भोपाल में कंटेनमेंट जोन की संख्या 20 थी, जो 6 दिन में बढ़कर 51 हो गई है। बैरसिया क्षेत्र में 7 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जहां छह दिन पहले सिर्फ 2 थे। कंटेनमेंट जोन के घरों को एपिसेंटर घोषित किया गया है।

टीटी नगर स्टेडियम में कोरोना विस्फोट

वहीं राजधानी में शनिवार को टीटी नगर स्टेडियम में 10 खिलाड़ियों सहित 15 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 7 शूटर और 3 कोच शामिल हैं। यहां बोर्डिग स्कूल में रह रहे कुछ खिलाड़ियों को सर्दी-जुकाम होने पर सभी कर्मचारियों व कोच का कोरोना टेस्ट कराया गया था। वहीं अब 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डे-बोर्डिंग स्कीम के साथ स्टेडियम को फिलहाल बंद कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cNRwbR
via

No comments