कांग्रेस नेता की तबीयत बिगड़ी, सीएम ने दिए एयरलिफ्ट कराने के निर्देश - Web India Live

Breaking News

कांग्रेस नेता की तबीयत बिगड़ी, सीएम ने दिए एयरलिफ्ट कराने के निर्देश

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वे झांसी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट करके भोपाल लाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए दमोह उप चुनाव के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 109 कांग्रेस और बीजेपी के नेता कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक का कोरोना से निधन, कमलनाथ और शिवराज समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई हैं। वे झांसी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके स्वास्थ्य के हालचाल लिए और इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री राठौर को झांसी से एयर एंबुलेंस के जरिए भोपाल लाने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ेंः MP का हर शहर संक्रमित : अब कोरोना गांवो और कस्बों में पसार रहा पाव, बड़े शहरों से सटे जिलों में 186 गुना तक बढ़े केस

 

पृथ्वीपुर से कांग्रेस के विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर 15 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें दमोह उपचुनाव का कांग्रेस प्रभारी बनाया था। वे चुनाव प्रचार के दौरान दमोह में संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां एडमिट रहते हुए उनकी हालत में विशेष सुधार नहीं हुआ तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनको भोपाल लाने की बात कही। मुख्यमंत्री के आफिस के सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री को एयर एंबुलेंस से भोपाल लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उन्हें झांसी से भोपाल एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ेंः इंदौर में कोरोना लगातार कायम कर रहा नए रिकॉर्ड, पहली बार 1813 नए केस आए सामने, 7 मौत

 

जोबट कांग्रेस विधायक का निधन

गौरतलब है कि जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का भी कोरोना से निधन हो गया है। उनका इंदौर में इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ेंः



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QP1bqa
via

No comments