शिवराज सरकार ने गुपचुप बढ़ा दिया नगरीय निकायों में टैक्स, जनता पर बढ़ा बोझ
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार कोरोनाकाल की आपदा को भी अवसर के रूप में लेने का काम कर रही है। शिवराज सरकार ने गुपचुप तरीके से 1 अप्रैल से नगरीय निकायों में लगने वाले विभिन्न करों में वृद्धि कर दी है। वहीं जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला अब तक जारी है।
यह आरोप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath) ने लगाया है। नाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी में जनता पहले से ही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी से जूझ रही है, व्यापार-व्यवसाय चौपट हो चुके हैं, नौकरियां जा चुकी हैं और ऐसे भीषण संकटकाल में भी शिवराज सरकार जनता को राहत प्रदान करने की बजाय उन पर करों का भारी बोझ लादने का तानाशाही भरा काम कर रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oaf6Ge
via
No comments