Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 31 May 2021: इन 6 राशि वालों पर आज महादेव का रहेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कैसे रहेगा आपका सोमवार? - Web India Live

Breaking News

Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 31 May 2021: इन 6 राशि वालों पर आज महादेव का रहेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कैसे रहेगा आपका सोमवार?

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 31 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...


Read more - Monthly Horoscope ( 01 जून से 30 जून 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/virgo-monthly-horoscope-between-01-june-to-30-june-2021-6870008/

: आज का 31 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है।

: आज का 31 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यक्षमता में वृद्धि के बीच आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

: आज का 31 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
वाहन क्रय करने की इच्छा के बीच अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। क्या करूं क्या न करूं कि स्थिति से बचने के लिए शांति से फैसले लें।

: आज का 31 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखे। पेट सम्बन्धित रोग संभव।

Read more - Apara Ekadashi 2021 Date: अपरा एकादशी कब है? जानें व्रत,महत्व, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की लिस्ट

https://www.patrika.com/festivals/apara-ekadashi-2021-do-and-don-t-these-things-in-apara-ekadashi-6870648/

: आज का 31 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा। आज फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। उचित होगा जो करना चाहिए वो ही करें।

: आज का 31 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की कोशिशों के बीच कार्य की अधिकता के कारण आज जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।

: आज का 31 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। नौकरी पेशा जातक अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। वहीं आज का दिन खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी श्रेष्ठ रहने की संभावना है। यात्रा से लाभ संभव है।

: आज का 31 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। जरा सी गलती के चलते बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना आगे बढ़ने में सहायक होगी। दूसरों को बदलने की कोशिश करने से अच्छा है अपनी सोच को बदलें।

: आज का 31 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पूंजी निवेश से लाभ की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का दिन राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज कोई भी गलती नुक्सान का कारण बन सकती है।

Read more - शुक्र का राशि परिवर्तन 2021, 22 जून तक रहेगा इसका असर

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/rashi-parivartan-of-venus-in-gemini-on-28-may-2021-6858261/

: आज का 31 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता को छोड़ना हितकारी रहेगा। खाद्य पदार्थ से जुड़ें जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

: आज का 31 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

: आज का 31 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
धनकोष में वृद्धि की संभावना के बीच अपने कॅरियर से जुड़े खास निर्णय लेने होंगे। ध्यान रहें आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप गलत फैसले भी ले सकते हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।


Read more - मासिक राशिफल (01 जून से 30 जून 2021): मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

Read more - Monthly Rashifal (01 जून से 30 जून 2021): वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

Read more - Monthly Horoscope (01 जून से 30 जून 2021): कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i04VAJ
via

No comments