Weekly Horoscope 31 may to 06 june 2021: सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का पहला सप्ताह? - Web India Live

Breaking News

Weekly Horoscope 31 may to 06 june 2021: सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का पहला सप्ताह?

ग्रहों की लगातार बदलती चाल के बीच जीवन में भी बदलाव का दौर लगातार जारी रहता है। इसके चलते हर दिन आपकी जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति Future को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार Astrological planets की गणना इस सप्ताह (31 may to 06 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार यह समय सभी 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं...


1. मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह शुभ समाचारों की प्राप्ति की संभावना के बीच जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही प्रमोशन के योग के चलते आपकी आय के नये स्रोत भी संभावना है। इस दौरान हर वादा काफी सोच समझकर करें। वहीं यह समय कर्ज में डूबे व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह आर्थिक तंगी समाप्त होने की ओर इशारा कर रहा है।

सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको अपनी लव लाइफ में कुछ परेशानी रहेगी, वहीं सप्ताह के अंत तक जीवन में सुख शांति आ जाएगी।

जबकि सप्ताह के मध्य में किसी अनजान भय को लेकर मन चिंतित रहेगा। जबकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की जोरदार मेहनत का परिणाम देखने को मिलेगा।

MUST READ : मासिक राशिफल (01 जून से 30 जून 2021): मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

mesh.png
https://ift.tt/3vA30XA IMAGE CREDIT: https://ift.tt/3vA30XA

वादा पूरे नहीं होने पर आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। इस समय सोशल सर्कल में अपने अच्छे कार्यों के चलते हर किसी के चहेते बने रहेंगे। वहीं आपके के साहस में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा लेकिन परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय शुभ है।

उपाय : देवी दुर्गा उपासना करें।


2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal)
इस समय घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा और आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। वहीं प्रेम संबंध में रोमांस के आने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। उचित होगा सप्ताह भर अपनी वाणी में मधुरता बरकरार रखें।

सप्ताह के मध्य में जहां किसी वरिष्ठ की मदद से भूमि-भवन से संबंधित मामलों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं सप्ताह अंत में आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं या अपने प्रेम संबंध को पुख्ता करने में प्रयासरत रहेंगे।

इस दौरान किसी भी योजना में सोच-समझकर धन निवेश करें। वहीं इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स या जूनियर्स के साथ वाद-विवाद से दूर रहना होगा। इस समय आप किसी अच्छे सामाजिक कार्य को अंजाम देने के बारे में सोच सकते हैं।

ध्यान रहें किसी भी स्थिति में इस समय नकारात्मक बातें खुद पर हावी ना होने दें। आपकी इच्छा के अनुसार विवाहबद्ध होने के लिए आपके पार्टनर थोड़ी और प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हो जाएंगे। कठिन समय में लव पार्टनर और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय : हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

MUST READ : Monthly Rashifal (01 जून से 30 जून 2021): वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

vrashabh.jpg
https://ift.tt/3c0ZDB4 IMAGE CREDIT: https://ift.tt/3c0ZDB4

3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)
पेशेवर जीवन में व्यस्तता के चलते आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाने की संभावना है। लेकिन, इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सप्ताह की शुरुआत में जहां आपके प्रेम संबंध में सुदृढ़ता आएगी और जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता में निखार आएगा।

वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में मनोबल में वृद्धि होगी और अपने विवेक और साहस के बल पर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। सप्ताह के अंत में आपमें से कुछ की स्थितियां कष्टदायक भी हो सकती हैं और तनाव बढ़ सकते हैं।

इस समय लव पार्टनर के साथ चली आ रही अनबन खत्म होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को थोड़े और समय के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। इसके अलावा इस सप्ताह कॅरियर-कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आपको शुभचिंतकों या विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

वहीं दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय स्वयं की ताकत और क्षमता के बल पर इस दौरान आपको आगे बढ़ना होगा। कुछ कोशिशों के बाद जहां आपको जल्द ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलने की संभावना तो है, तो वहीं इस समय छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

उपाय : हर रोज तुलसी जी में जल चढ़ाएं और शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

 

4. कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आप अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर पूरा विश्वास रखें। ऐसे करने से निश्चित रूप से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और परिस्थितियां बेहतर होंगी। इस सप्ताह आपको स्वयं के साथ ही अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

इस समय परिवार की समस्याओं को सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी बिल्कुल न करें। यदि आपके दांपत्य जीवन या प्रेम संबंध में कुछ परेशानियां चल रही हैं, तो उन्हें शांति और समझदारी के साथ सुलझाने के लिए यह सही समय है।

MUST READ : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

mithun.jpg
https://ift.tt/2Tjgl8e IMAGE CREDIT: https://ift.tt/2Tjgl8e

इस अतिरिक्त ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह के शुरुआत में आपके मन में भटकाव लाती दिख रही है, जिससे आपका लक्ष्य भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय परिजनों से मदभेद हो सकता है।

जबकि सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्यों में गति आने की संभावना है। वहीं सप्ताह के अंत में पुराने सामाजिक विवादों को भूलकर आप नए सिरे से दोस्तों में मिलने-जुलने की शुरुआत करेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन की कारण आप अपने सीनियर के खास बन सकते हैं। साथ ही सप्ताह के अंत में एक नयी शुरुआत मन को प्रसन्न करेगी।

इसके साथ ही सप्ताह की शुरुआत में आपमें से कुछ आप अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे और उनके जीवन में सुख-समृद्धि के भी शुभ संयोग बनते जाएंगे। इस समय विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के मामलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

उपाय : सफेद वस्तुओं जैसे चीनी, चावल, दूध आदि का दान करें।

 

5. सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह अपने काम-काज के साथ अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही यदि वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा तो आपकी कटु वाणी आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती है।

इस समय कार्यस्थल पर अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए फुर्सत के पल निकालने में सफल होंगे। आपके सहकर्मी समयसीमा में आपका कार्य समाप्त करने में आपकी सहायता करेंगे।

MUST READ : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

kark.jpg
https://ift.tt/3p3yLWv IMAGE CREDIT: https://ift.tt/3p3yLWv

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने के अलावा आपको अपने प्रेम संबंध में बातचीत के समय संयम बरतना होगा। इसके साथ ही अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा। ऐसे में नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन आपके एक कदम पीछे खींचते ही मनमुटाव दूर होगा और दांपत्य जीवन में मधुरता वापस आ जाएगी।

वहीं सप्ताह के मध्य में कॅरियर-कारोबार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेना की संभावना के बीच कोई बड़ा कदम उठाने से पहले किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक से परामर्श करना न भूलें। जबकि सप्ताह के अंत में लव लाइफ काफी थ्रिलिंग होने की संभावना है। साथ ही समय के साथ साथ स्थितियां अनुकूल होती जाएंगी और आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा।

उपाय: हर रोज ब्रह्म मुहूर्त में तांबे के लोटे में लाल रंग का फूल और रोली डालकर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।


6. कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपको थोड़ी बहुत आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, जो खर्चों पर विराम लगाने से संभल जाएगी। इसके अलावा इस सप्ताह श्रम के साथ स्मार्ट वर्क करने पर आपको सिर्फ सफलता ही नहीं सम्मान भी मिल सकता है। इसके अलावा इस समय लंबी यात्रा पर कुछ अनिश्चित घटनाओं से बचने के लिए यात्रा टालनी पड़ सकती है।

MUST READ : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

singh.jpg
https://ift.tt/34rGST5 IMAGE CREDIT: https://ift.tt/34rGST5

सप्ताह की शुरुआत में किसी अपने की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। इस समय धन से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप अपने सहकर्मियों को साथ मिलाकर काम करके कार्यक्षेत्र की चुनौतियों पर आसानी से पा सकेंगे। वहीं इस समय अपने प्रेम संबंध को लेकर कन्फ़्यूज़न भी बढ़ सकता है। उचित होगा अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें।

वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। हालांकि सेवा के साथ स्वयं की सेहत का भी खूब ध्यान रखना होगा। व्यापारियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। कठिन समय में परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है और वह विवाह में तब्दील हो सकती है।

जबकि सप्ताह के अंत में शारीरिक थकावट की वजह से आप अपने प्रेम संबंध पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। वहीं इस दौरान आपके कुछ निर्णय आपके करीबी लोगों को नापसंद रह सकते हैं।

उपाय: हर दिन श्री गणेश का पूजन कर उन्हें दूर्वा अवश्य चढ़ाएं।


7. तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह यात्रा लाभदायक रहेगी। सत्ता पक्ष से लाभ मिलने की संभावना के बीच लक्ष्य प्राप्ति के कई अवसर मिलेगे। इस दौरान आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत में जहां किसी की मदद से आपके अटके कार्योंं को गति मिल सकती हैं। वहीं संपत्ति से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। इस समय आपको व्यवसाय के मामले में आर्थिक स्थिति पर खास ध्यान देना होगा, और फिजूलखर्चों पर लगाम लगानी होगी। वहीं आपमें से कुछ को अनिश्चित परिस्थितियों की वजह से आपको अपने पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

MUST READ : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना?

kanya.jpg
https://ift.tt/2SGWdfT IMAGE CREDIT: https://ift.tt/2SGWdfT

वहीं सप्ताह के मध्य में आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आर्थिक मामले संतोषजनक रहने की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। इसके अलावा इस समय आपके प्रेम संबंध में किसी बड़े-बुजुर्ग की वजह से आपसी तनाव बढ़ सकता है। जिसके चलते परिवार में तनाव का माहौल बने रहने की आशंका है।

जबकि सप्ताह के अंत में स्थितियों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आने से मन प्रफुल्लित रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय: देवी मां लक्ष्मी जी की पूजा हर रोज करें।

 

8. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह कारोबारियों को छोटे कारोबारियों की अपेक्षा ज्यादा चुनौतियां रहेंगी। वहीं कठिन समय में जीवनसाथी का का पूरा साथ मिलेगा। जबकि नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। वे विद्याार्थी जो पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, वे परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। इस सप्ताह आप पार्टी मूड में रहेंगे।

सप्ताह के प्रारंभ में गुप्त शत्रुओं से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। दूसरे के बहकावे में आने से बचें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ मेल-जोल बढ़ाने से बचें। सप्ताह के मध्य में ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इस दौरान वाद-विवाद से बचें।

MUST READ : जून में लगेगा 2021 का पहला सूर्यग्रहण, देश की राजनीति पर पड़ेगा इसका असर!

first_surya_grahan2021.jpg
https://ift.tt/2TsVI9S IMAGE CREDIT: https://ift.tt/2TsVI9S

वहीं सप्ताह के मध्य में सोचे-समझे निवेश करने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने के संकेत हैं। इस समय परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस समय सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर समयसीमा में काम समाप्त करना होगा। वहीं प्रेम प्रसंग में किसी महिला मित्र की मदद से आपकी बात बन जाएगी।

जबकि सप्ताह के अंत में स्थितियां सुदृढ़ होती दिख रही हैं, जिसके कारण मन भी प्रसन्न रहेगा। वहीं भूमि-भवन से जुड़े व्यवसाय वालों को सप्ताह के अंत तक मनमुताबिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

उपाय: हर रोज हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।

 

9. धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)
यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए परिवार के साथ वेकेशन पर जाना आनंददायक सिद्ध होगा। वहीं इस समय सिंगल व्यक्तियों के लिए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने की संभावना है। आपके प्रेम संबंध के लिए यह शुभ सप्ताह है। लेकिन, इस दौरान वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट के शिकार हो सकते हैं। यह सप्ताह जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनाते दिख रहा है।

सप्ताह की शुरुआत में कॅरियर व कारोबार के मामले में आपको मनोवांछित सफलता प्राप्ति के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इसके अलावा अपनी सेहत को लेकर भी अत्यंत सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान भूमि-भवन से संबंधित विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी में ले जाने के आपसी सहमति से सुलझाना बेहतर रहेगा। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

MUST READ : 22 जून 2021 तक शुक्र का रहेगा हर राशि पर खास असर, क्या आप जानते हैं शुक्र क्या करवाएगा आपसे

shukra_ka_rashi_parivartan.jpg
https://ift.tt/3uaTRTN IMAGE CREDIT: https://ift.tt/3uaTRTN

वहीं सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता से मन खिन्न रहेगा। जीवन के कठिन समय में लव पार्टनर और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय माता की सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। साथ ही छुट्टी भी मंजूर होने की संभावना है।

सप्ताह के अंत में बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालें अन्यथा मानसिक कष्ट बढ़ेगा। नियमित व्यायाम और कठिन परिश्रम से आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा। इसके अलावा पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने से प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ने की संभावना है।

उपाय: किसी बड़े कार्य को करने से पहले अपने गुरु का आशीर्वाद अवश्य लें।


10. मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह पूर्व में किए गए निवेशों से लाभ की संभावना है। लेकिन असंवेदनशीलता, लव लाइफ में अड़चनें डाल सकती हैं। उचित होगा आप ऐसे व्यवहार से बचें।

इस दौरान किसी ऐसी चीज पर हस्ताक्षर न करें जो आपने पूरी पढ़ी न हो और आप उससे सहमत न हों। साथ ही कॅरियर और कारोबार में इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क न लें। यह समय जरूरत की कीमती वस्तु खरीदने के लिए अनुकूल रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत में कोई समाचार आपको अशांत कर सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ें, वरना बेवजह परेशानियों के साथ बदनामी आपको झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आज के काम को कल पर न टालें, नहीं तो सीनियर्स की नाराजगी उठानी पड़ सकती है।

MUST READ : अपरा एकादशी कब है? जानें व्रत,महत्व, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की लिस्ट

aapra_ekadashi_2021.png

वहीं सप्ताह के मध्य में नए सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। इस दौरान प्रेम संबंधों में किसी तीसरे के प्रवेश से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में किसी प्रियजन अथवा विश्वासपात्र के साथ छोड़ देने से मन निराश रहेगा। इसके अलावा छात्रों का मन भी पढ़ाई से उचट सकता है।

सप्ताह के अंत तक आते आते मन प्रसन्न रहेगा और लव लाइफ रोमांटिक हो सकती है। इस समय अपनी जेब के अनुसार ही खर्च करें, नहीं तो उधार लेने की नौबत तक आ सकती है। लेकिन, इस समय आपके सीनियर काफी अच्छे मूड में होंगे जिसके चलते आप अपनी वेतन वृद्धि की बात उनके आगे रख सकते हैं।

उपाय: हर रोज हनुमानाष्टक का पाठ करें ।

 

11. कुंभ साप्ताहिक राशिफल (kumbh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आप अपने सामाजिक जीवन में काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं प्रेमी के कारण आपको काफी चिंताओं का सामना भी करना पड़ सकता है। उचित होगा इस दौरान आप लंबी यात्रा करने से बचें। साथ ही ध्यान रखें की इस समय परिवार के साथ समय बीताना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा।

आप अपनी लव लाइफ़ को लेकर काफ़ी चिंताओं में रहेंगे एवं आपसी टकराव की स्थितियां भी बढ़ सकती हैं।

सप्ताह की शुरुआत में आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर आप अपनी कार्यकुशलता व सहयोगियों की मदद से जीत दर्ज करेंगे। इस समय आपके प्रदर्शन में बढ़त से आपके सीनियर्स भी प्रभावित होंगे।

वहीं सप्ताह के मध्य में कॅरियर व कारोबार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा। इस दौरान किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ने की संभावना के बीच अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें अन्यथा आपके जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

जबकि सप्ताह के आखिरी चरण में किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना आपकी आर्थिक स्थिति को संतोषजनक बनाने के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वहीं यह समय आपके अनुकूल होता दिख रहा है, ऐसे में किसी बड़े बुजुर्ग के आशीर्वाद से प्रेम संबंध में सुदृढ़ता आएगी।

उपाय: हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल में तिल मिलाकर दिया जलाएं।

 

12. मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह किसी भी कीमत पर हाथ आए अवसर को न जानें दे, नहीं तो बाद में पछताने के अलावा आपके हाथ में कुछ नहीं रहेगा। इसके साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। साथ ही सोशल सर्कल में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस समय यदि आप लक्ष्य पर खुद को केंद्रीत करते हुए आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपके कदम चूम सकती है।

इस सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपको अपनी लव लाइफ में चिंताओं के बीच किसी महिला की वजह से भी आपसी तनाव बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह छोटी या लंबी दूरी की यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा।

वहीं सप्ताह के मध्य में सेहत को लेकर जरा सी भी अनदेखी न करें। इस समय प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इसके अलावा राजनीति से जुड़े लोगों को पद के साथ साथ चुनौतियां और जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। इस समय किसी भी योजना में धन निवेश बिना सलाह मशविरा के न करें।

सप्ताह के अंत में पेशेवर जीवन में स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। वहीं प्रेम संबंध में उचित समाचार प्राप्त होने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। इस समय कुछ उत्साहजनक प्लान करने की आवश्यकता के बीच सहकर्मी आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे।


उपाय: हर रोज विष्णु सहस्त्रनाम का श्रवण या पाठ करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S0oQES
via

No comments