कोरोना काल में तंबाकू से दूर जाना, कोरोना से बचने का भी है एक रास्ता - Web India Live

Breaking News

कोरोना काल में तंबाकू से दूर जाना, कोरोना से बचने का भी है एक रास्ता

भोपाल। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े हैरान करने के साथ बदलते समाज का असर दिखाते हैं। प्रदेश के 42 फीसदी पुरुषों ने पिछले एक साल में बीड़ी-सिगरेट फूंकने की आदत को छोड़ने का प्रयास किया है। असर ये हुआ है कि कई अपनी कोशिश में कामयाब हुए तो कई इस लत को कुछ हद तक काबू करने में सफल रहे। पुरुषों के अलावा 50 फीसदी महिलाओं ने भी तंबाकू, जर्दा या खैनी चबाने की आदत से तौबा करने की कोशिश की। इसमें अच्छी बात ये भी है कि कोरोना काल में तंबाकू से दूर जाना कोरोना से बचने का एक रास्ता भी है।

 

gettyimages-1166179467-170667a.jpg

80% 8 से 13 साल में पीते हैं पहली सिगरेट

सर्वेक्षण के अनुसार धूम्रपान करने वालों में 80% लोग पहली सिगरेट 8 से 13 वर्ष की उम्र में पीते हैं। प्रदेश में कुल 50.2% पुरुष और 17.3% महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। 24.7% लोग सार्वजनिक जगहों पर अप्रत्यक्ष रूप से धूम्रपान के संपर्क में आते हैं। 36.4% बच्चे घर में बड़ों के धूम्रपान की चपेट में आते हैं। 48.7% बच्चे बाहर इसका शिकार होते हैं। 55 हजार बच्चे हर साल तबाक सेवन करने वालों की सूची से जुड़ रहे हैं।

gettyimages-991972294-170667a.jpg

गर्भवती महिलाओं के शिशुओं पर बुरा प्रभाव

सर्वे में सामने आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं तंबाकू के दुष्परिणामों की जानकारी के अभाव में मुंह साफ करने के लिए तंबाकू का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं गर्भावस्था के समय प्रसव पीड़ा को दूर करने के लिए भी तंबाकू चबाती हैं। इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। बच्चों के आसपास धूमपान से नवजात शिशु की मौत का संकट, निमोनिया, काली खांसी, फेफडों संबंधी समस्याएं भी होती हैं।

नशामुक्त प्रदेश बनाने का प्रयास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे इस प्रकार का माहौल तैयार करना चाहते हैं, जिससे लोग स्वेच्छा से नशे से दूर जाएं ताकि वे दोबारा उस रास्ते पर न जाएं। मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सरकार जागरुकता के साथ तंबाकू उत्पाद के उपयोग पर नियंत्रण की नीति पर भी काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य तंबाकू नियंत्रण सेल का गठन किया गया है। इसके साथ ही जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।


इस तरह तंबाकू से दूर जाना चाहते हैं लोग

वर्तमान में तंबाकू का सेवन करने वाले पुरुष- 50.2%
वर्तमान में तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाएं- 17.3%
तंबाकू का उपयोग करने वाले शहरी- 24.3%
तंबाकू का उपयोग करने वाले ग्रामीण- 38.5%
धूम्रपान छोड़ने का प्रयास करने वाले पुरुष- 42.2%
तंबाकू छोड़ने की कोशिश करने वाली महिलाएं- 48.9%



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wPGRop
via

No comments