रविवार को क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहां पर - Web India Live

Breaking News

रविवार को क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहां पर

भोपाल। रविवार को भी आम लोगों को राहत मिली है क्योंकि आज भी पेट्रोल-डीजल (Government Oil Companies) के दाम नहीं बढ़े हैं, ये लगातार दूसरा दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। बीते दिनों से पांच राज्यों के उपचुनाव निपटने के बाद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम बढ़ने का सिलसिला लगाता जारी था। शुक्रवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। इससे भोपाल में पेट्रोल का भाव 99.35 रु. और डीजल 90.07 रु. प्रति लीटर हो गया।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आई शांति

जानिए क्या है भोपाल का रेट

अप्रैल के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 9 मई को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 99.28 रुपये लीटर और डीजल 90.01 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान 18 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं हुआ था। दो मई को चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन चार मई को पेट्रोल और डीजल के दामों को तेल कंपनियों ने बढ़ाया था।

पिछले साल मार्च में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। इससे पेट्रोल का दाम एक बार में रिकॉर्ड 21.58 रुपए और डीजल का दाम 19.18 रुपए प्रति लीटर बढ़ गया था। यह दामों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।

Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 19वें दिन स्थिर

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 9 may 2021

 

शहर

पेट्रोल डीजल
भोपाल

99.28 90.01
उज्जैन 90.38 99.66
जबलपुर 99.32 90.07
ग्वालियर

99.24 89.97
इंदौर 99.35 90.10


जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city

देश के अन्य महानगरों की बात की जाए तो आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की का भाव 97.61 रुपये जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 88.82 रुपये है. चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 93.15 रुपये और 91.41 रुपये प्रति लीटर पर जबकि डीजल का भाव क्रमश: 86.65 रुपये और 84.57 रुपये लीटर है।

 

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
last 5 days rate in Bhopal

Date

Petrol ( / litre)
08 May 2021

99.34
07 May 2021 99.34
06 May 2021

99.05
05 May 2021

98.79
04 May 2021 98.6

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SGHGRL
via

No comments