भाजपा के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर - Web India Live

Breaking News

भाजपा के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर

 

भोपाल। भाजपा के दिग्गज नेता एवं तीन बार मंत्री रहे लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन हो गया। वे भोपाल के चिरायु अस्पताल में कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। सोमवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

 

लक्ष्मीकांत शर्मा सिरोंज से विधायक रह चुके हैं, वहीं तीन बार मध्यप्रदेश के मंत्री रह चुके हैं। शर्मा उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब देश के सबसे बड़े शिक्षा घोटाले में (व्यापमं घोटाले) में उनका नाम आया था और उन्हें जेल तक जाना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ेंः भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

 

60 वर्षीय लक्ष्मीकांत शर्मा का सोमवार रात को निधन हो गया। 11 मई को कोरोना संक्रमित होने के बाद 12 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे। 1993 में 10वीं विधानसभा के लिए पहली बार विधायक बने थे। इसी कार्यकाल में उन्हें उत्कृष्ट विधायक से भी नवाजा गया था। इसके बाद भी वे 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बने। वर्तमान में लक्ष्मीकांत के छोटे भाई उमाकांत शर्मा सिरोंज से विधायक हैं। लक्ष्मीकांत गृह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। स्थानीय लोग उन्हें महाराज अथवा गुरुजी कहकर संबोधित करते थे।

 

यह भी पढ़ेंः भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

 

 

तीन बार मंत्री रहे

  • चार बार लगातार विधायक रहे लक्ष्मीकांत शर्मा उमा भारती (uma bharti) के मुख्यमंत्रित्व काल में राज्यमंत्री बनाए गए थे। वे खनिज एवं जनसंपर्क विधायक के मंत्री बने थे।
  • इसके बाद बाबूलाल गौर (babulal gaur) के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही लक्ष्मीकांत को खनिज एवं जनसंपर्क विभाग का मंत्री बनाया गया था।
  • शिवराज सरकार (shivrat govt) में उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे।
  • देश के सबसे बड़े शिक्षा महाघोटाले में उनका नाम आने के बाद से वे पार्टी से दरकिनार चल रहे थे।
  • 2018 के चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं दिया गया। उनके छोटे भाई को टिकट दिया गया था, जो सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीते थे।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

 

अंतिम संस्कार मंगलवार को

  • लक्ष्मीकांत का अंतिम संस्कार गृह नगर सिरोंज में कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा।
  • लक्ष्मीकांत के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।
  • भाजपा नेता मुकेश टंडन सहित जिले के विधायकों एवं नेताओं ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
  • लक्ष्मीकांत के करीबी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा सांसद का निधन, दिल्ली के मेदांता में चल रहा था इलाज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p8TjNu
via

No comments